Top
Begin typing your search above and press return to search.

Rahul Gandhi ने भाजपा- RSS पर बोला तीखा हमला, EC पर भी निशाना साधा

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा- भाजपा के लिए काम कर रहा है चुनाव आयोग।

Rahul Gandhi ने भाजपा- RSS पर बोला तीखा हमला, EC पर भी निशाना साधा
X

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की विशाल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था न होकर भाजपा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए तो चुनाव आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

“सत्ता को ही सब कुछ मानती है आरएसएस की सोच”

राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का हवाला देते हुए कहा कि गांधीजी और भारत की परंपरा सत्य को सर्वोपरि मानती है, जबकि आरएसएस की सोच सत्ता को ही सब कुछ मानती है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत का यह कहना कि दुनिया सत्य नहीं, बल्कि शक्ति को मानती है, आरएसएस की विचारधारा को दर्शाता है। राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस सत्य के साथ खड़ी होकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की सरकार को सत्ता से हटाएगी।

बोले- भाजपा सत्ता के बल पर वोट चोरी करती है

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के बल पर वोट चोरी करती है और चुनाव आयोग भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कानून बनाया है, जिससे चुनाव आयुक्तों पर कोई कार्रवाई न हो सके। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर इस कानून को बदलेगी और सच्चाई की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी भारतीय संविधान पर सबसे बड़ा हमला है और अगर ऐसा न होता तो भाजपा पांच मिनट में सत्ता से बाहर हो जाती।

प्रियंका ने केंद्र पर गंभीर मुद्दों से भागने का आरोप लगाया

रैली को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर संसद में गंभीर मुद्दों पर बहस से भागने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा करने की भाजपा में हिम्मत नहीं है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष और बैलेट पेपर से चुनाव हों तो भाजपा कभी जीत नहीं पाएगी।

हर कांग्रेसी राहुल की लड़ाई को मजबूत करेः खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी देश और जनता के लिए जो लड़ाई लड़ रहे हैं, उसे मजबूत करना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है और इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire