Top
Begin typing your search above and press return to search.

UP BJP में बदलाव! भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष के ऐलान की उल्टी गिनती शुरू, ओबीसी पर फोकस, इन दिग्गजों के नाम ‌हैं चर्चा में, पर बनेगा कौन, जानिए क्या कहते हैं समीकरण?

UP BJP में बदलाव! भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते भूपेंद्र चौधरी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने की अटकलों के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है। भाजपा की ओर से भले ही इस मुलाकात को पूर्व निर्धारित बताया जा रहा है, लेकिन सियासी गलियारों में इसे नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगी। इस पद के लिए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह केवल पूर्व प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह का भी नाम चर्चा में हैं, लेकिन यह भी याद रखने वाली बात है कि भाजपा चर्चा में आने वाले नामों के अलावा सरप्राइज देने में ज्यादा विश्वास रखती है।

चुनाव प्रक्रिया का रास्ता साफ, बस ऐलान बाकी

बीजेपी यूपी संगठन में बदलाव की औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। हाल ही में पार्टी ने प्रदेश परिषद के सदस्यों की सूची जारी की, जिसके बाद से ही अटकलें और तेज हो गईं क्योंकि यही परिषद सदस्य प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करते हैं। जानकारों के मुताबिक भूपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात कर यूपी संगठन की गतिविधियों और राजनीतिक स्थिति की जानकारी दी।

पीयूष गोयल का कार्यक्रम जारी होने का इंतजार

अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीयूष गोयल के कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश परिषद के अलावा, विधानमंडल दल के 10% सदस्य, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों (यूपी कोटे) के 10% सदस्य मतदान करेंगे। यूपी में बीजेपी के 258 विधायक, 79 एमएलसी, 33 लोकसभा और 24 राज्यसभा सांसद हैं।

ओबीसी चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी

बीजेपी इस बार प्रदेश में फिर एक बार ओबीसी नेतृत्व पर दांव लगाने के संकेत दे रही है। इसका मकसद विपक्ष के ‘PDA फॉर्मूले’ को संतुलित करना बताया जा रहा है। हालांकि भाजपा में चर्चा के इतर ही नियुक्तियां होती रही हैं। खैर, फिलहाल मुख्य दावेंदारों में उप- मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और धर्मपाल सिंह के नाम की चर्चा चल रही है। इसके अलावा चर्चाओं में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, और राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के नाम भी शामिल हैं।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire