Top
Begin typing your search above and press return to search.

UMI 2025: खट्टर बोले– दिल्ली-मेरठ RRTS के बाद करनाल-बावल तक चलेगी हाईस्पीड ट्रेन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अर्बन मोबिलिटी इंडिया 2025 एक्सपो में एनसीआरटीसी के नमो भारत स्टाल का उद्घाटन किया। खट्टर ने कहा- दिल्ली- मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के बाद दिल्ली- करनाल और दिल्ली बावल कॉरिडोर पर हाईस्पीड ट्रेन दौड़ेगी।

UMI 2025: खट्टर बोले– दिल्ली-मेरठ RRTS के बाद करनाल-बावल तक चलेगी हाईस्पीड ट्रेन
X
Photograph: (NCRTC)

गुरुग्राम, वाईबीएन डेस्क। गुरुग्राम के होटल हयात रीजेंसी में आयोजित अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) 2025 एक्सपो में शनिवार को केंद्रीय आवास, शहरी मामलों और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) के नमो भारत प्रदर्शनी स्टाल का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी भाग लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा- दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ कॉरिडोर के बाद एनसीआरटीसी सराय काले खां- करनाल और सराय काले खां बावल आरआरटीएस कॉरिडोर पर काम शुरू करेगी। उन्होंने कहा- 50 किमी से अधिक दूरी तय करने में मेट्रो प्रोजेक्ट के बजाय आरआरटीएस कॉरिडोर ज्यादा बेहतर होते हैं। इसके जरिए कम समय में ज्यादा दूरी तय की जा सकती है।

दिल्ली के बाद मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की बारी

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेट्रो सिस्टम 50-60 किलोमीटर की दूरी पर समय के हिसाब से अव्यवहारिक हो जाता है, इसलिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) जैसी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एनसीआर के अलावा मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों में भी इस प्रणाली को लागू करने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए नई नीति का कैबिनेट नोट तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाद अब दो नए कॉरिडोर (सराय काले खां- करनाल और सराय काले खां- बावल) जल्द शुरू होंगे। वर्तमान में 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का 55 किलोमीटर हिस्सा संचालन में है।

एनसीआरटीसी के एमडी ने दी तकनीकी जानकारी

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने मंत्री को नमो भारत की अत्याधुनिक तकनीकों और यात्री-केंद्रित सुविधाओं की जानकारी दी। प्रदर्शनी में बताया गया कि नमो भारत प्रणाली कैसे भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल बनकर क्षेत्रीय गतिशीलता, आर्थिक विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर रही है।

gurugram news | NCRTC | Namo Bharat Rail | manohar lal khattar


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire