BondiBeach सिडनी में 10 को गोली से उड़ाया, शख्स ने छीनी बंदूक, नहीं तो...
रविवार को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी स्थित बांडी बीच पर हुई गोलीमारी में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना पर पीएम अल्बानीज ने दुख जताया है, देखें वीडियो।

सिडनी, वाईबीएन न्यूज। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित प्रसिद्ध बांडी बीच पर रविवार को भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो हमलावर मौके पर पहुंचे और करीब 50 राउंड फायरिंग कर लोगों को मार गिराया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि घटनास्थल के दृश्य बेहद चौंकाने वाले और विभत्स हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (एएफपी) कमिश्नर से बात की है और न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार काम किया जा रहा है।
इमरजेंसी सेवाओं के साथ ही पूरा इलाका सील किया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंच गईं और घायलों को तत्काल सहायता दी जा रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अचानक हुई गोलीबारी से बीच पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
नायक बनकर आए शख्स ने सैकड़ों जान बचाईं
एक वीडियो में एक शख्स हमलावर के ऊपर पीछे से हमला करता है और उसकी बंदूक छीन लेता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। अमित कुमार सिंह नाम के यूजर ने लिखा है - बॉन्डी बीच पर एक व्यक्ति ने सचमुच एक आतंकवादी की बंदूक पकड़ ली और अनगिनत लोगों की जान बचा ली। यह सिर्फ बहादुरी नहीं, बल्कि सहज और स्वाभाविक वीरता थी। डर से भरी इस दुनिया में उसने साहस को चुना। इस सच्चे हीरो को सलाम।
A man at Bondi Beach literally grabbed a terrorist’s gun with his bare hands and saved countless lives. That’s not bravery — that’s instinctive heroism. In a world full of fear, he chose courage. Respect to this absolute legend. #bondibeach #australia #shooting #bondi pic.twitter.com/s7nyOsTY3h
— Amit Kumar Singh (@AmitKum52935503) December 14, 2025
"NSW पुलिस द्वारा जारी की गई सूचनाओं का ही पालन करें"
प्रधानमंत्री अल्बानीज ने कहा कि जैसे ही आगे की कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे केवल एनएसडब्ल्यू पुलिस द्वारा जारी की गई सूचनाओं का ही पालन करें। सरकार ने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Prime Minister of Australia, Anthony Albanese, issues a statement, "The scenes in Bondi are shocking and distressing. Police and emergency responders are on the ground working to save lives. My thoughts are with every person affected..." https://t.co/3efvz7ieYo pic.twitter.com/K9u4GznvRX
— ANI (@ANI) December 14, 2025


