Top
Begin typing your search above and press return to search.

Kanpur News: कोहरे के चलते रात की जगह सुबह पहुंची वंदे भारत, तेजस 5 घंटे लेट

कोहरे के कारण तेजस और वंदेभारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। कई यात्री अपने गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में बाधा आ रही है।

Kanpur News: कोहरे के चलते रात की जगह सुबह पहुंची वंदे भारत, तेजस 5 घंटे लेट
X

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश में जारी घने कोहरे के कारण रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि प्रीमियम ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है। तेजस व वंदे भारत जैसी ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर ट्रेनें न पहुंचने के कारण कई यात्री आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें नहीं पकड़ पा रहे हैं, वहीं नौकरी के साक्षात्कार जैसे जरूरी कार्यों के लिए भी लोग समय से नहीं पहुंच सके।

ठंड में ठिठुरते यात्रियों को स्टेशनों पर कई-कई घंटे ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। गुरुवार को तेजस, वंदे भारत और राजधानी सहित कुल 63 ट्रेनें एक से 10 घंटे की देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। लगातार हो रही लेटलतीफी के चलते 1536 यात्रियों ने अपनी यात्रा निरस्त कर दी।

वंदे भारत 10 घंटे देर से आई

दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पर शाम 7:08 बजे के बजाए सुबह 5:08 बजे पहुंची। इस तरह ट्रेन करीब 10 घंटे विलंबित रही। वहीं, दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस रात 8:35 बजे के बजाए तड़के 1:38 बजे स्टेशन पर पहुंची, जो लगभग पांच घंटे की देरी से चली।

राजधानी और अन्य ट्रेनें भी प्रभावित

सियालदह राजधानी 5 घंटे 50 मिनट देरी से पहुंची। नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल 8 घंटे 35 मिनट और बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल करीब 10 घंटे लेट रही। काशी महानंदा एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से चली, जिसका निर्धारित समय रात 8:45 बजे था, जबकि आगमन सुबह 5:54 बजे दर्शाया गया।

हावड़ा राजधानी करीब पांच घंटे देरी से, श्रमशक्ति एक्सप्रेस 5 घंटे 46 मिनट, दिल्ली–लखनऊ स्वर्ण शताब्दी 1 घंटे 9 मिनट विलंबित रही। इसके अलावा संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे, नेताजी एक्सप्रेस सात घंटे और दूरंतो एक्सप्रेस भी करीब सात घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंचीं।

Also Read:निर्माणाधीन हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, 10 टन रिफाइंड खेतों में फैला -

Also Read:कानपुर में स्पोर्ट्स ग्राउंड पर ए.डब्ल्यू.आई.एल का हेडक्वार्टर बनाने के आदेश पर रोक लगाने की मांग


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire