Top
Begin typing your search above and press return to search.

7 से 16 दिसंबर तक रेल ब्लॉक, यात्रियों को झटका

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि यह अस्थायी परिवर्तन ट्रैक सुधार और यार्ड विकास कार्य के लिए आवश्यक है, जिससे भविष्य में बेहतर सुविधा और सुनिश्चित हो सकेगा

7 से 16 दिसंबर तक रेल ब्लॉक, यात्रियों को झटका
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता वाराणसी मंडल / पूर्वोत्तर रेलवे के मैरवा स्टेशन यार्ड में विकास कार्य के चलते 07 दिसंबर 2025 से 16 दिसंबर 2025 तक ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक अवधि में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग एवं समय प्रभाव‍ित रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से संभावित असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रा से पूर्व वर्तमान जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार मुरादाबाद मंडल की निम्नलिखित गाड़ियां प्रभावित रहेंगी:

1. गाड़ी संख्या 14674 (अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस)

JCO 09.12.2026 को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे–सीवान के रास्ते संचालित की जाएगी।

2. गाड़ी संख्या 14674 (अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस)

JCO 11.12.2026 को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर संचालित होगी।

3. गाड़ी संख्या 13020 (काठगोदाम–हावड़ा एक्सप्रेस)

JCO 11.12.2026 को यह ट्रेन 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

4. गाड़ी संख्या 14674 (अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस)

JCO 13.12.2026 को मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर संचालन किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि यह अस्थायी परिवर्तन ट्रैक सुधार और यार्ड विकास कार्य के लिए आवश्यक है, जिससे भविष्य में बेहतर सुविधा और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire