Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad: पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Moradabad: पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी फैजान ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

आरोपी शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि फैजान उनके पड़ोस में किराये पर रहता था और मजदूरी और सिलाई का काम करता था। उसने उनकी 15 वर्षीय बेटी को अपनी बातों में फंसा लिया और एक दिन उसकी गैरमौजूदगी में बेटी का दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।

एसएचओ कटघर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी फैजान के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire