गोवा में एक्स्ट्रा ओरडीनरी पीपुल्स आफ इंडिया पुरस्कार से सम्मानित होंगे डॉ.चन्द्रप्रकाश शर्मा
गोवा में 28 दिसंबर को डॉ. चन्द्रप्रकाश शर्मा को 'एक्स्ट्रा ओरडीनरी पीपुल्स आफ इंडिया' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। साहित्यकार डाॅ चंद्रप्रकाश शर्मा गोवा में एक्स्ट्रा ओरडीनरी पीपुल्स आफ इंडिया पुरस्कार से सम्मानित होंगे।
डॉ.शर्मा के सम्मान की श्रृंखला में एक और पुरस्कार जुड़ेगा। देश की नामचीन हस्तियों के साथ सुरम्य समुन्द्री तटों, औपनिवेशिक पुर्तगाली संस्कृति तथा जीवंत जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थल गोवा की राजधानी पणजी (पंजिम) में डा .चन्द्र प्रकाश शर्मा को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के साथ उनकी चर्चित पुस्तक " दस्तक " के लिए "एक्स्ट्रा ओरडीनरी पीपुल्स आफ इंडिया"से 28 दिसंबर 25 को सम्मानित किया जायेगा। भारतीय सेना और भारत रत्न गौरव सम्मान के बाद यह सातवां उच्चतर सम्मान है जिससे डॉ.चन्द्रप्रकाश शर्मा विभूषित होंगे। डॉ.चन्द्र प्रकाश शर्मा की चर्चित पुस्तक "दस्तक"लोगों के दिलो-दिमाग पर दस्तक देने में सफल हुई है क्योंकि इसे संस्कृति प्रेमियों, बुद्धिजीवियों तथा राजनीतिज्ञों ने पसंद किया है जिसकी परिणति है गोवा में एक्स्ट्रा ओरडीनरी पुरस्कार की प्राप्ति। इससे डॉ.चन्द्रपकाश शर्मा के चाहने वालों में खुशी है।


