DM धर्मेंद्र प्रताप सिंह को मिलेगी बडी जिम्मेदारी, मिली पदोन्नति
शाहजहांपुर में IAS धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल रहा 'सौभाग्यसूचक', Pay Level-13 के साथ संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; प्रमोशन 1 जनवरी 2026 से होगा प्रभावी
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता : सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊर्जा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 'मिशन शक्ति' और 'व्यवस्था सुधार' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को तोहफा मिला है।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 22 IAS अधिकारियों को Selection Grade में पदोन्नति दी गई है। इस प्रतिष्ठित सूची में शाहजहांपुर के जिलाधिकारी (DM) धर्मेंद्र प्रताप सिंह का नाम भी शामिल है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को Pay Level-13 का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
वरिष्ठता के साथ बढ़ेंगी चुनौतियां
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यह पदोन्नति अधिकारियों को वरिष्ठ पदों और प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियों के लिए पात्र बनाती है। Selection Grade मिलने से प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती मिलेगी, जिससे नीतिगत फैसलों का क्रियान्वयन तेजी से हो सकेगा।
शाहजहांपुर के लिए गर्व की बात
शाहजहांपुर के लिए यह खबर इसलिए भी खास है क्योंकि वर्तमान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल में व्यवस्था सुधार पर जोर दिया। उन्होंने भैंसी नदी को नया जीवन प्रदान करते हुए सदानीरा बनाने का एतिहासिक का उनके सराहनीय कार्य के लिए उन्हें शासन की ओर से पुरस्कृत भी किया जा चुका है। जिले में उनका कार्यकाल बेहद सौभाग्यसूचक रहा, जिसकी परिणति अब इस बड़े प्रमोशन के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही वह प्रदेश की प्रशासनिक कमान में एक और महत्वपूर्ण पद संभाल सकते हैं। इस यात्रा में जिलाधिकारी की हमसफर, धर्मपत्नी डा एकता सिंह का विशेष योगदान रहा।





