Top
Begin typing your search above and press return to search.

यशस्वी जायसवाल ने 48 गेंदों में शतक ठोक बढ़ाई शुभमन गिल की मुश्किल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ 48 गेंदों में शतक, 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को शानदार जीत;

यशस्वी जायसवाल ने 48 गेंदों में शतक ठोक बढ़ाई शुभमन गिल की मुश्किल
X

पुणे, वाईबीएन डेस्क: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई की तरफ से खेलते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शतक लगाते हुए शुभमन गिल की मुश्किल बढ़ा दी है। जायसवाल का शतक गिल की भारतीय टी20 टीम में जगह को खतरे में डाल सकता है।

हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते 234 रन बनाए

पुणे के डीवाई पाटिल एकेडमी में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए थे। मुंबई को जीत के लिए 235 रन का विशाल लक्ष्य मिला था। जायसवाल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ इस लक्ष्य को बौना साबित किया बल्कि अपनी टीम को 15 गेंद पहले 4 विकेट से जीत दिला दी। पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने 50 गेंद पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। इस दौरान 23 गेंद पर उन्होंने अर्धशतक और 48 गेंद पर शतक लगाया। जायसवाल को सरफराज खान का अच्छा साथ मिला। सरफराज ने भी तूफानी बल्लेबाजी की और मात्र 25 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। दोनों के बीच 37 गेंद पर 88 रन की तूफानी साझेदारी हुई।

जायसवाल अच्छे रिकॉर्ड के बाद भी इस फॉर्मेट से बाहर

यशस्वी जायसवाल के इस शतक से सबसे ज्यादा परेशानी भारतीय टी20 टीम के कप्तान शुभमन गिल की बढ़ी है। यशस्वी जायसवाल एक समय टी20 टीम का हिस्सा थे और बतौर ओपनर खेला करते थे। उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। शुभमन गिल की बतौर ओपनर टी20 टीम में एंट्री के बाद से ही जायसवाल अच्छे रिकॉर्ड के बाद भी इस फॉर्मेट से बाहर हैं। वहीं गिल पिछले 15 टी20 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। ऐसे में जायसवाल के शतक ने उन पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव बढ़ा दिया है। गिल की खराब फॉर्म जारी रही, तो उन्हें टी20 में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है। जायसवाल के अलावा गिल को सैमसन से भी खतरा है। बतौर ओपनर टी20 में 3 शतक लगाकर भी गिल की वजह से सैमसन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire