Top
Begin typing your search above and press return to search.

IPS Suicide Case: न्याय संघर्ष मोर्चा ने 31 सदस्यीय कमेटी बनाई, 48 घंटे में DGP हटाने की मांग

हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार आत्महत्या: न्याय संघर्ष मोर्चा ने 31 सदस्यीय कमेटी बनाई, 48 घंटे में DGP शत्रुजीत कपूर को हटाने और गिरफ्तारी की मांग।

IPS Suicide Case: न्याय संघर्ष मोर्चा ने 31 सदस्यीय कमेटी बनाई, 48 घंटे में DGP हटाने की मांग
X

चंडीगढ़, वाईबीएन न्यूज। हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले को लेकर न्याय संघर्ष मोर्चा ने 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित गुरु रविदास भवन में महापंचायत हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर को पद से हटाया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए। साथ ही मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की गई है।

सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

संघर्ष समिति ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस दौरान DGP को हटाया नहीं गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके तहत शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने समेत कई तरह के आंदोलनों की चेतावनी दी गई है। महापंचायत के बाद आयोजकों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा निजी तौर पर नारेबाजी की गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर बवाल

कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के विवादित बयान के बाद माहौल तनावपूर्ण हुआ, लेकिन आयोजकों ने स्थिति पर काबू पाया। 31 सदस्यीय कमेटी में चौधरी लहरी सिंह, राजेश कालिया, ओपी चोपड़ा, अमित खेरवाल, बृज पाल, रवि गौतम, मुकेश कुमार, ओपी इंदल, प्रो. जय नारायण, गुरमिल सिंल समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड प्रो. जय नारायण ने कहा कि शाम को पंजाब के गवर्नर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघर्ष समिति ने सरकार की ओर से चल रही भ्रमित करने वाली खबरों को भी बेबुनियाद बताया, जिसमें कहा गया था कि पूरन कुमार की बेटी को DSP बनाया जाएगा। इस मौके पर JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी आईएएस अमनीत पी कुमार से मिले और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

IPS Suicide Case | haryana news | chandigarh news | IPS Puran Kumar


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire