वोट चोर गद्दी छोड़" महारैली में शामिल हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद
रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली, चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला

रांची वाईबीएन डेस्क : दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में देशभर से लाखों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। रैली का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में कथित वोट चोरी और धांधली के खिलाफ केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के प्रति विरोध दर्ज कराना था।
योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद ने जताया समर्थन
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक योगेंद्र साव तथा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने रैली में भाग लेकर पार्टी के आंदोलन को मजबूती दी। अंबा प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह संघर्ष बेहद जरूरी है।
राहुल गांधी समेत शीर्ष नेताओं का सरकार पर हमला
महारैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की आत्मा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए चुनाव सुधारों की मांग की।


