Top
Begin typing your search above and press return to search.

UP Politics : \पंकज चौधरी ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद का नामांकन

यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। अब अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम करीब तय माना जा रहा है।

UP Politics : \पंकज चौधरी ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद का नामांकन
X

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। अब अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम करीब तय माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इसके पहले केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा कि आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है।

पंकज चौधरी कुर्मी (पिछड़ा) वर्ग से आते हैं

पंकज चौधरी कुर्मी (पिछड़ा) वर्ग से आते हैं, जो यूपी में एक बड़ा और महत्वपूर्ण वोट बैंक है। यूं तो पार्टी में पहले से ही कई बड़े ओबीसी चेहरे हैं, पर पंकज पर दांव लगाकर पार्टी ने पीडीए की काट करने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि 12 दिसंबर को बीएल संतोष के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर एक बैठक की थी। उसमें उन्होंने सभी सहमति ले ली थी। केंद्रीय नेतृत्व का फरमान सुना दिया था।

नया चेहरा बनाकर एक अलग रणनीति बनाई भाजपा ने

शनिवार का दिन नामांकन के लिए पहले ही तय कर दिया गया था। सुबह से पार्टी कार्यालय में हलचल मची थी। दिल्ली से लखनऊ पहुंचे पंकज ने अपना नामांकन किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और विनोद तावड़े पहले से मौजूद थे। इस दौरान संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पूरी निगरानी कर रहे थे। वह चुनाव की तैयारी को लेकर सुबह से निर्देश दे रहे थे।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा ने पंकज चौधरी को पार्टी ने प्रदेश का नया चेहरा बनाकर एक अलग रणनीति बनाई है। जातीय समीकरण साधने के साथ संगठन को नई धार देने का प्रयास किया है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire