Begin typing your search above and press return to search.
Punjab: फिरोजपुर में RSS नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार
फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की बाइक सवार हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच टीमें बनाई। सीसीटीवी में हमलावर कैद।

फिरोजपुर (पंजाब), वाईबीएन न्यूज। पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार देर रात बड़ा मामला सामने आया है। वरिष्ठ आरएसएस नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा (40) की अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने करीब से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार रात करीब 8 बजे उस समय की है जब नवीन अरोड़ा अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। घटना के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं ने AAP सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा से सटे इस जिले में लगातार बढ़ रही वारदातें कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं।
नूरशाह वली दरगाह के पास हुई वारदात
यह वारदात मुख्य बाजार स्थित बाबा नूर शाह वली दरगाह के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। हमलावरों ने नवीन अरोड़ा के पास पहुंचकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगते ही अरोड़ा सड़क पर गिर पड़े। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को वारदात के बाद बगदादी गेट की ओर भागते हुए देखा गया है।
सदर थाने दर्ज हुआ है हत्या का मामला
घायल अवस्था में अरोड़ा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने विशेष जांच टीमें गठित की हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कोई आतंकी लिंक नहीं मिला है, हालांकि सभी कोणों से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, पुराने विवाद और पेशेगत दुश्मनी सहित कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
Crime in Punjab | murder | RSS | punjab news not prese
Next Story


