श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में भारत रत्न पंडित. मदन मोहन मालवीय जयंती पर आज होगा यज्ञ
श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर आज शुक्रवार को यज्ञ का आयोजन होगा।

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर आज शुक्रवार को यज्ञ का आयोजन होगा।
शक्तिपीठ के अध्यक्ष महायोगी डाॅ. राधेश्याम शर्मा वासंतेय ने बताया कि पौष कृष्णाष्टमी संवत 2082 को भारतीय पंचांग के अनुसार श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में भारतीय संस्कृति के अमर सपूत हिंदू गौगौरव भारत रत्न भारतीय ऋषि परंपरा को अक्षुण रखने वाले भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के आविर्भाव दिवस पर 12 बजे से प्रतिवर्ष की तरह यज्ञ संपन्न किया जायेगा। आर्य जाति के महान वर्तमान युग के भारत वर्ष के मर्यादा पुरुष राष्ट्र गौरव महामना मालवीय का प्राकट्य विक्रम संवत 1918 पौष कृष्ण अषटमी को तथा भौतिक शरीर का तिरोभाव विक्रम संवत 2003 मार्ग कृष्ण चतुर्थी को हुआ था। उनका ऐक ही नारा था संघे शक्तिः कल युगे।
"जागो उठो ,संस्कृति फैलाओ
नारी शिक्षा घर घर पहुंचाओ"
यज्ञ करो और यज्ञ कऱाओ
चौपालों पर भीड़ जुटाओ
गांव गांव मे पाठशाला खुलवाओ।


