Top
Begin typing your search above and press return to search.

President Murmu के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, उत्तराखंड जा रहे हैं तो यह खबर पढ़ लें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे से पहले देहरादून में साइलेंट जोन घोषित, राजपुर रोड और विधानसभा क्षेत्र में लागू रहेगा प्रतिबंध। उत्तराखंड जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें।

President Murmu के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, उत्तराखंड जा रहे हैं तो यह खबर पढ़ लें
X
Photograph: (Google)

देहरादून, वाईबीएन डेस्क। आप भी यदि उत्तराखंड जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। अपना कार्यक्रम बनाने से पहले इस खबर को पूरा जरूर पढ़ें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से उत्तराखंड के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे से पहले देहरादून जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने राष्ट्रपति के देहरादून स्थित निवास क्षेत्र के आसपास के इलाके को “साइलेंट जोन” घोषित किया है। यह आदेश 2 नवंबर सुबह 10 बजे से लेकर 3 नवंबर को राष्ट्रपति के प्रस्थान के एक घंटे बाद तक प्रभावी रहेगा।

इस क्षेत्र में घोषित किया गया है साइलेंट जोन

आदेश के तहत राजपुर रोड स्थित ब्रह्मकमल चौक से राष्ट्रपति निकेतन तक, मसूरी डायवर्जन के 100 मीटर और विधानसभा के 300 मीटर दायरे को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत साइलेंट जोन घोषित किया गया है।

जान लें राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति मुर्मू 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड दौरे पर हैं। 2 नवंबर को वे हरिद्वार स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पतंजलि के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह को संबोधित करेंगी और फिर नैनीताल जाएंगी, जहां वे राजभवन की 125वीं वर्षगांठ में शामिल होंगी। 4 नवंबर को राष्ट्रपति कैची धाम स्थित नीम करौली बाबा आश्रम जाएंगी और कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
droupadi murmu | President Droupadi Murmu | Uttrakhand Visit

Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire