Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस CM बनाए तो सिद्धू लौटेंगे, वरना खुश हैं, नवजोत कौर सिद्धू

पंजाब कांग्रेस में सत्ता संघर्ष पर सिद्धू की पत्नी का वार

कांग्रेस CM बनाए तो सिद्धू लौटेंगे, वरना खुश हैं, नवजोत कौर सिद्धू
X

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अंदर चल रहे गंभीर आंतरिक मतभेदों को खुलकर उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के भीतर पांच नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं और वे अपनी ही पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस में मौजूदा स्थिति और भविष्य को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दिए।

पांच नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में

उन्होंने आरोप लगाया, पांच नेता पहले से ही मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं, जो अपनी ही पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं। उनका यह बयान पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी सत्ता संघर्ष और गुटबाजी की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू भावनात्मक रूप से कांग्रेस और प्रियंका गांधी से जुड़े हुए हैं, लेकिन पार्टी में भारी गुटबाजी की वजह से उन्हें कोई भूमिका नहीं मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि, अगर कोई पार्टी हमें कोई भूमिका देती है, तो हम पंजाब को फिर से सोना बना सकते हैं। अगर कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है तो वह वापस लौट आएंगे, अन्यथा वह अपनी जिंदगी में खुश हैं।

वीवीआईपी लोगों ने शिवालिक रेंज में सरकारी जमीन पर कब्जा किया

नवजोत कौर सिद्धू ने चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि तथाकथित वीवीआईपी लोगों ने शिवालिक रेंज में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। उनके अनुसार, सुनने में आया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस कब्जे को वैध करने की तैयारी में हैं, जबकि यह जमीन सरकार की है और इसे वैध नहीं किया जा सकता। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बुरी तरह खराब हो चुकी है। उनका एक मुद्दा पंजाब विश्वविद्यालय से संबंधित था, जबकि चौथा मुद्दा यह था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा जाना चाहिए।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire