Top
Begin typing your search above and press return to search.

Viral Video: लड़के कर रहे थे ऊंट को परेशान, फिर रेगिस्‍तान के राजा ऐसा किया कि जान पर बन आई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के एक शांत ऊंट के साथ मजाक करते हैं। छेड़खानी से नाराज ऊंट भड़क जाता है और लड़कों को दौड़ा लेता है। यह वीडियो 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Suraj Kumar
Viral Video: लड़के कर रहे थे ऊंट को परेशान, फिर रेगिस्‍तान के राजा ऐसा किया कि जान पर बन आई
X

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क।जानवरों के साथ छेड़छाड़ करना कई बार लोगों को महंगा पड़ सकता है, लेकिन कुछ लोग ऐसी हरकतों से बाज नहीं आते। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के एक ऊंट के साथ छेड़खानी करते नजर आते हैं। ऊंट पहले तो शांत रहता है, लेकिन जैसे ही एक लड़का उसे उकसाता है, उसका रिएक्शन हैरान कर देने वाला होता है। ऊंट गुस्से में आकर लड़के पर हमला कर देता है और उसे दौड़ा लेता है। यह वीडियो लोगों के लिए एक सबक बन गया है कि जानवरों के साथ मजाक नहीं करना चाहिए।

ऊंट को चारा खिलाने पर बुरे फंसे

वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लड़के एक ऊंट के पास पहुंचते हैं, जो उस वक्त एक पेड़ के नीचे खड़ा होकर आराम से पत्तियां खा रहा होता है। तभी एक लड़का ऊंट के पास जाकर पेड़ की टहनी तोड़ता है और ऊंट के मुंह के सामने ले जाकर उसे खिलाने की कोशिश करता है। लड़के को लगता है कि ऊंट उसके दिए पत्ते खा लेगा, लेकिन ऊंट को यह हरकत पसंद नहीं आती और वह अचानक से भड़क जाता है। गुस्से में आया ऊंट झटके से पलटकर लड़के की ओर दौड़ पड़ता है। लड़का डरकर भागने लगता है और ऊंट उसे काफी दूर तक खदेड़ता है। साथ में खड़े बाकी दोस्त जो वीडियो बना रहे होते हैं, वे भी डरकर वहां से भाग खड़े होते हैं। कुछ सेकेंड तक ऊंट सभी को दौड़ाता है और फिर रुक जाता है। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि जानवरों के साथ छोटी-सी छेड़खानी भी बड़ा हादसा बन सकती है।

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @krishnansh_arora नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "अभी पहाड़ ऊंट के नीचे आ जाता," वहीं दूसरे ने कहा, "इसलिए लड़कियां, लड़कों से ज्यादा जीती हैं।" किसी ने इसे "खतरों के खिलाड़ी" कहा तो एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "कर्म करने जाता हूं, कांड हो जाता है।"

Viral Video | social media


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire