Top
Begin typing your search above and press return to search.

डॉ. तनवीर आलम को मिली डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि

नई दिल्ली में अमेरिका के सेडरब्रुक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में 27 विशेषज्ञों को मानद पीएचडी दी गई।

डॉ. तनवीर आलम को मिली डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि
X

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली के विकासपुरी इलाके सिथत सभागार में अमेरिका के सेडरब्रुक विश्वविद्यालय द्वारा ऑनरेरी अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय पै‌केजिंग संस्थान, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त निदेशक एवं क्षेत्रीय अधिकारी डा. तनवीर आलम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 27 विशेषज्ञों को मानद पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. तनवीर आलम को डॉक्टर ऑफ फिलासफी इन पैकेजिंग में मानद उपाधि से नवाजा गया। यह मानद उपाधि उनके 20 वर्षों के पैकेजिंग के क्षेत्र में कार्य अनुभव व सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के कार्य को मानते हुए प्रदान की गई।

62 नामांकनों में से 27 का सलेक्शन हुआ

मिली जानकारी के मुता‌बिक इस वर्ष कुल 62 नामांकन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 27 विशेषज्ञों को उद्योग, शिक्षा, सामाजिक कार्य और अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, समाजिक प्रभाव और दीर्घकालक कार्य अनुभव के आधार पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (मानद) उपाधि प्रदान की गई।



बिजेंद्र सिंह डी. अहलावत ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम का आयोजन एक्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर नमो सेना और मोदी अखंड भारतीय राष्ट्रीय सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिजेंद्र ‌सिंह डी. अहलावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सौदान सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।



कंवरदीप शर्मा को ग्राफिक कम्यूनिकेशन में पीएचडी

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जुड़े कंवरदीप शर्मा को ग्राफिक कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट में मानद पीएचडी से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री, प्रिंट एवं ग्राफिक्स कम्यूनिकेशन में एमटेक और 22 वर्षों के कार्य अनुभव के आधार पर प्रदान किया गया। उन्होंने सामाजिक और आद्योगिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंवरदीप शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और ईश्वर को दिया। साथ ही उन्होंने प्रिंट एंड पैक एसोसिएशन, बद्दी (हिमाचल) के एडवाइजर सुरिंदर जैन का भी आभार व्यक्त किया। बता दें कि श्री जैन ने मानद उपाधि के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया था।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire