Top
Begin typing your search above and press return to search.

AI Summit: PM Modi की सोच से मेल खाता है ईरान का विजन: एहसान चित्साज

India AI Impact Summit- 2026 में ईरान के ICT उप मंत्री एहसान चित्साज ने कहा कि एआई को लोकतांत्रिक बनाने की पीएम मोदी की सोच और ईरान की डिजिटल नीति मेल खाती है।

AI Summit: PM Modi की सोच से मेल खाता है ईरान का विजन: एहसान चित्साज
X

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में ईरान के आईसीटी उप मंत्री एहसान चित्साज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के भविष्य पर भारत और ईरान के बीच बढ़ते सामंजस्य को रेखांकित करने का प्रयास किया। चित्साज बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई को लोकतांत्रिक बनाने और हर व्यक्ति तक इस पहुंच सुनिश्चित करने की सोच काफी अच्छी है और ईरान के विजन से भी मेल खाती है।

एआई सभी के ल‌िए सुलभ हो

एहसान चित्साज ने अपने संबोधन में कहा- यह जरूरी है कि एआई सभी के ल‌िए सुलभ हो। उन्होंने कहा उभरती तकनीकों का उपयोग केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचें। उन्होंने समान अवसर और समावेशी डिजिटल विकास को ईरान की नीति का केंद्रीय ‌विंदु बताया।

ग्लोबल साउथ का पहला वैश्विक सम्मेलन

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला वैश्विक सम्मेलन माना जा रहा है। यह सम्मेलन सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय और एआई फॉर हृयूमैनिटी के सिद्धांतों के अनुरूप वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। इस सम्मेलन में 110 से अधिक देश शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी इस सम्मेलन का हिस्सा हैं। सम्मेलन में 20 राष्ट्राध्यक्ष और 45 देशों के मंत्री शामिल हो रहे हैं।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire