Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंदौर में EV कार से लगी आग, 3 मंजिला मकान में भयानक हादसा, 8 की मौत

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गैस सिलेंडर फटने से मकान का हिस्सा गिरा, कई लोग झुलसे।

इंदौर में EV कार से लगी आग, 3 मंजिला मकान में भयानक हादसा, 8 की मौत
X

इंदौर, वाईबीएन न्यूज। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार सुबह एक ईवी कार में धमाका होने के बाद बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के चलते मकान में लगी आग ने आठ लोगों की जान ले ली। दरअसल आग जब घर में रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंची तो तेज धमाके के साथ मकान का आधा हिस्सा गिर गया और घर में सो रहे लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला। इनमें से छह लोग एक ही परिवार के हैं। हादसे ने झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। ईवी कार चार्जिंग पाइंट पर थी, अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के बाद यह भयंकर हादसा हो गया।

सीएम ने हादसे पर गहरा दुख जताया

जानकारी के मुताबिक इंदौर में बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कालोनी में बुधवार को आग की चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई। ईवी कार में चा‌र्जिंग के समय हुए शॉर्ट सर्किट के बाद तीन मंजिला मकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और यह भयंकर हादसा हो गया। घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हादसे को दुखद बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

मकान के अंदर रखे सिलेंडरों से तबाही

मकान के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में आग के चलते हुए धमाकों से स्थिति भयावह हो गई। विस्फोट के चलते चलते मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला। मरने वालों में शामिल छह लोग बिहार के किशनगंज से आए हुए थे। मरने वालों की जो जानकारी सामने आई है, उनमें विजय सेठिया (65), मनोज सेठिया (65), सुमन सेठिया (60), सिमरन सेठिया (30), छोटू सेठिया (22) और राशि सेठिया (12) शामिल हैं। मरने वालों में शामिल दो अन्यों के नाम की पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया है कि विजय सेठिया बीमार थे और उपचार के ल‌िए इंदौर में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हुए थे। घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनका उपचार जारी है।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire