Top
Begin typing your search above and press return to search.
LIVE

T20 WC 2026 Final: भारत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बना

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें।

T20 WC 2026 Final:  भारत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बना
X

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। आइए पढ़ें लाइव खबरें और सबसे ताजा अपडेट्स। जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।



Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories

Live Updates

  • 8 March 2026 9:43 PM

    T20 WC 2026 Final: न्यूजीलैंड के चार विकेट गिरे, 7.2 ओवरोंमें 70 रन बनाए

    अहमदाबाद, वाईबीएम डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को फाइनल मुकाबले में 256 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पावर प्ले में 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए थे। टीम सैफर्ड ने 23 गेंदों पर पचासा पूरा कर लिया। अक्षर पटेल ने दो और बुमराह ने एक विकेट झटका। अभी भी रनो का विशाल पहाड़ खड़ा है। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर भारत ने 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन बनाने होंगे।जैकब डफी ने अभिषेक शर्मा को शॉर्ट लेंथ की गेंद फेंकी, जो ऑफ स्टंप पर पिच हुई। अभिषेक शर्मा ने असहज स्थिति में फ्रंट फुट पर आक्रामक पुल शॉट खेलकर 2 रन बनाए।न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम के सामने बड़ा स्कोर बनाने की चुनौती है। भारत के पास लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम करने का मौक़ा है। अगर भारत यह कारनामा करने में सफल हो जाता है तो भारत T20 विश्व कप के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम होगा।

  • 8 March 2026 8:51 PM

    T20 WC 2026 Final: न्यूजीलैंड को 256 रन का मुश्किल लक्ष्य, सैमसन, अभिषेक व ईशान गरजे

    अहमदाबाद, वाईबीएम डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को फाइनल मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर भारत ने 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन बनाने होंगे। शिवम दुबे ने 20वें ओवर में तीन छक्कोंऔर चार चौकों की मदद से 24 रन जोड़कर भारत का स्कोर ढाई सौ के पार पहुंचाया। शिवम ने10 गेंदों पर 29 रन बनाए। तिलक वर्मा ने आठ रन जोड़ेऔर नाबाद रहे। जेम्स नीशम ने सोलहवें ओवर में 46 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। फाइनल में कप्तान सूर्या सफल नहीं रहे। और नीशम की गेंद पर लपके गए। इससे पहले अभिषेक, संजू सैमसन और इशान किशन की ताबड़तोड़ बैटिंग करके स्कोरको 200 के पार पहुंचाया। टी-20 वर्ल्ड कप में य़ह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज होगा। पहले पावर प्ले में बिना कोई विकेट खोए 92 रन बना लिए। इस टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा पावर प्ले का स्कोर है। अभिषेक शर्मा नेआज फार्म मेंवापसी करते हुए 18 गेंदों पर 51रन की तूफानी पारी खेली है। संजू सैमसेन 17बॉल पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। जैकब डफी ने अभिषेक शर्मा को शॉर्ट लेंथ की गेंद फेंकी, जो ऑफ स्टंप पर पिच हुई। अभिषेक शर्मा ने असहज स्थिति में फ्रंट फुट पर आक्रामक पुल शॉट खेलकर 2 रन बनाए।न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम के सामने बड़ा स्कोर बनाने की चुनौती है। भारत के पास लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम करने का मौक़ा है। अगर भारत यह कारनामा करने में सफल हो जाता है तो भारत T20 विश्व कप के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम होगा।

  • 8 March 2026 7:36 PM

    T20 WC 2026 Final: भारत की धमाकेदार शुरुआत, पावर प्ले में बिना विकेट खोए 92 रन, अभिषेक की फिफ्टी

    अहमदाबाद, वाईबीएम डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को फाइनल मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए पहले पावर प्ले में बिना कोई विकेट खोए 92 रन बना लिए। इस टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा पावर प्ले का स्कोर है। अभिषेक शर्मा नेआज फार्म मेंवापसी करते हुए 18 गेंदों पर 51रन की तूफानी पारी खेली है। संजू सैमसेन 17बॉल पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। जैकब डफी ने अभिषेक शर्मा को शॉर्ट लेंथ की गेंद फेंकी, जो ऑफ स्टंप पर पिच हुई। अभिषेक शर्मा ने असहज स्थिति में फ्रंट फुट पर आक्रामक पुल शॉट खेलकर 2 रन बनाए।न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम के सामने बड़ा स्कोर बनाने की चुनौती है। भारत के पास लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम करने का मौक़ा है। अगर भारत यह कारनामा करने में सफल हो जाता है तो भारत T20 विश्व कप के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम होगा।

  • 8 March 2026 7:25 PM

    भारत की तेज सुरुआत, चार ओवरों में 52 रनों की अटूट साझादेरी की

    अहमदाबाद, वाईबीएम डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को फाइनल मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवरोंकी समाप्त पर बिना कोई विकेट खोए 52 रन बना लिए। फाइनल में दोनों सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और संजू शर्मा ने तेजशुरुआत की है। मैट हेनरी ने अभिषेक शर्मा को फुल लेंथ गेंद फेंकी, जो ऑफ स्टंप के बाहर वाइड पिच हुई। अभिषेक शर्मा ने कोई शॉट नहीं खेला और 1 वाइड रन अतिरिक्त के रूप में जुड़ गया।संजू सैमसन ने सिक्स मारकर स्कोर बोर्ड शुरू किया। इससे पहले भारतीय स्क्वाड के कप्तान सूर्य कुमार यादव फाइनल में हार गए। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर नेटॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम के सामने बड़ा स्कोरबनाने की चुनौती होगी। भारत के पास लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम करने का मौक़ा है। अगर भारत यह कारनामा करने में सफल हो जाता है तो भारत T20 विश्व कप के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम होगा।

  • 8 March 2026 7:10 PM

    T20 World Cup 2026 Final:भारत ने धीमी शुरुआत, पहले दो ओवर में 12 रन बनाए

    अहमदाबाद, वाईबीएम डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को फाइनल मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए दो ओवरों की समाप्त पर बिना विकेट खोए 12 बना लिए। संजू सैमसन ने सिक्स मारकर स्कोर बोर्ड शुरू किया। इससे पहले भारतीय स्क्वाड के कप्तान सूर्य कुमार यादव फाइनल में हार गए। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर नेटॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम के सामने बड़ा स्कोरबनाने की चुनौती होगी। भारत के पास लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम करने का मौक़ा है। अगर भारत यह कारनामा करने में सफल हो जाता है तो भारत T20 विश्व कप के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम होगा।

  • 8 March 2026 6:37 PM

    T20 World Cup 2026 Final:भारत टॉस हार, पहले बल्लेबाजी आई, न्यूजीलैंड करेगा गेंदबाजी

    अहमदाबाद, वाईबीएम डेस्क। टी-20 विश्वकप का अंतिम पड़ाव आ गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को फाइनल मुकाबले में भारतीय स्क्वाड के कप्तान सूर्य कुमार यादव फाइनल में हार गए। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर नेटॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम के सामने बड़ा स्कोरबनाने की चुनौती होगी। भारत के पास लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम करने का मौक़ा है। अगर भारत यह कारनामा करने में सफल हो जाता है तो भारत T20 विश्व कप के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम होगा।

    भारत : अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 इशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पंड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव/मोहम्मद सिराज

    न्यूज़ीलैंड : टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), 2 फ़िन ऐलन, 3 रचिन रविंद्र, 4 ग्लेन फ़िलिप्स, 5 मार्क चैपमैन, 6 डैरिल मिचेल, 7 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 8 कोल मकौंकी, 9 जिमी नीशम/जैकब डफ़ी, 10 मैट हेनरी, 11 लॉकी फ़र्ग्यूसनबल्लेबाज़ी करते हुए जीत हासिल की थी, लेकिन 243 रन बनाने के बाद भी उनकी जीत का अंतर केवल 11 रन था।

  • 8 March 2026 6:13 PM

    T20 World Cup 2026 Final :क्या नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास बदलेगा भारत?

    अहमदाबाद, वाईबीएम डेस्क। भारत के पास लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम करने का मौक़ा है। अगर भारत यह कारनामा करने में सफल हो जाता है तो भारत T20 विश्व कप के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम होगा। भारत के पास यह सुनहरा मौक़ा घर पर है जहां दो वर्ष पहले ही भारत एक अन्य विश्व कप ख़िताब अपने नाम करने से चूक गया था। फ़ाइनल मैच सेंटर पिच पर खेला जाना है। इसी का इस्तेमाल पिछले साल के IPL फ़ाइनल में भी हुआ था, लेकिन 2023 वनडे विश्व कप में ऐसा नहीं हुआ था। 2024 से यह लाल और काली मिट्टी के मिश्रण वाली पिच 5-3 से स्कोर का पीछा करने वाली टीम के पक्ष में है। पिछले साल IPL फ़ाइनल में RCB ने 190 रनों का लक्ष्य बचा लिया था। इससे पहले पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जीत हासिल की थी, लेकिन 243 रन बनाने के बाद भी उनकी जीत का अंतर केवल 11 रन था।

  • 8 March 2026 6:00 PM

    राष्ट्रपति मुर्मु प्रोटोकॉल विवाद पर कंगना रनौत बोलीं- यह संविधान का अपमान

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत में कथित प्रोटोकॉल चूक को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल में जो हुआ वह पाप और अपराध है। कंगना के अनुसार यह केवल राष्ट्रपति का ही नहीं बल्कि संविधान और पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कंगना रनौत ने भरोसा जताया कि इस मुद्दे पर उचित कदम उठाए जाएंगे और दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी।

  • 8 March 2026 5:29 PM

    महिला दिवस बजट से महिलाएं खुश, सरकार ने वादा निभाया: डॉ. गुरप्रीत कौर

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने राज्य के बजट को महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के मौके पर पेश किया गया यह बजट महिलाओं को खास अहमियत देता है। डॉ. गुरप्रीत कौर के मुताबिक, पंजाब के इतिहास में यह पहली बार है जब महिलाओं को इतनी प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाते हुए महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की नकद मदद देने की योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं से वह मिली हैं, वे इस फैसले से बेहद खुश हैं।

  • 8 March 2026 4:39 PM

    ममता बनर्जी बोलीं- चुनाव से पहले बंगाल को बनाया जा रहा निशाना

    कोलकाता, वाईबीएन न्यूज। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम में कथित प्रोटोकॉल चूक के आरोपों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ग्रीन रूम की व्यवस्था कार्यक्रम के आयोजकों ने की थी, क्योंकि यह एक निजी कार्यक्रम था और जगह एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की थी। ममता ने कहा कि अगर कोई कमी रही है तो उसकी जिम्मेदारी आयोजकों की है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति के पद और संविधान का पूरा सम्मान करते हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक होने के कारण बंगाल को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire