दिल्ली के उत्तम नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं।

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। आइए पढ़ें लाइव खबरें और सबसे ताजा अपडेट्स। जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।
Live Updates
- 14 March 2026 9:05 AM
कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले शुक्रवार को चुनाव अभियान समिति और घोषणापत्र समिति समेत पांच समितियों का गठन किया जिनमें प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु के लिए प्रदेश निर्वाचन समिति, चुनाव अभियान समिति, घोषणापत्र समिति, प्रचार एवं मीडिया प्रबंधन समिति और चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का गठन किया। सांसद ए. चेल्लाकुमार को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और सांसद ज्योति मणि को इस समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सांसद कार्ति चिदंबरम को चुनाव घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तमिलनाडु में अप्रैल महीने में विधानसभा चुनाव संभावित है।
- 14 March 2026 8:32 AM
विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘पर्पल फेस्ट’ को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि किसी भी देश या समाज की पहचान केवल उसके विशेषाधिकार प्राप्त वर्गों के लिए हासिल की गई कामयाबियों से नहीं, बल्कि हाशिए पर रहने वाले लोगों के प्रति उसकी संवेदनशीलता से होती है। राष्ट्रपति ने कहा कि समावेशी समाज के निर्माण के लिए दिव्यांगजनों का सशक्तीकरण बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि हालांकि, यह केवल सरकार की कोशिशों से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के हर व्यक्ति और संस्था की सक्रिय भागीदारी जरुरी है। मुर्मू ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी पूरी क्षमता से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
- 14 March 2026 8:11 AM
द्वारका में सेक्टर-14 मेट्रो के ट्रैक पर कूदी छात्रा, परीक्षा के कारण डिप्रेशन में थी
नई दिल्ली,वाईबीएन डेस्क। द्वारका के सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर एक छात्रा जान देने के लिए कूद पड़ी। वह घायल अवस्था में मिली और उसे तुरंत इलाज के लिए द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, PCR कॉल मिली, जिसमें घटना की जानकारी दी गई। यह घटना सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन पर लगभग 12:58 बजे हुई, जब एक लड़की मेट्रो ट्रैक पर कूद गई। छात्रा ने अपने बयान में उसने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के कारण वह डिप्रेशन में थी। इसी तनाव के चलते वह मेट्रो ट्रैक पर कूद गई। वह अभी होश में है और उसका इलाज चल रहा है। उसके दोनों घुटनों में चोटें आई हैं।
- 14 March 2026 7:46 AM
हाउसिंग सोसाइटी चेयरमैन के बेटे पर CCTV की अश्लील क्लिप फैलाने का केस दर्ज
मुंबई, वाईबीएन डेस्क। मुंबई पुलिस के एक ने शुक्रवार को बताया कि एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के चेयरमैन के बेटे पर कथित तौर पर CCTV फुटेज लीक करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस फुटेज में एक महिला लिफ्ट के अंदर एक पुरुष को किस करते हुए दिखाई दे रही थी। साकीनाका पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे उसकी बदनामी हुई। यह महिला अपने पति और दो बेटियों के साथ इसी बिल्डिंग में रहती है। अधिकारी ने बताया कि जब महिला को पता चला कि लिफ्ट के अंदर एक अनजान पुरुष को किस करते हुए उसका वीडियो फैलाया गया है, तो उसने पुलिस से संपर्क किया।
- 14 March 2026 7:24 AM
Air India और AI Express आज पश्चिम एशिया के लिए 80 उड़ानें संचालित करेंगी
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 14 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 80 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। इस क्षेत्र में चल रहे संघर्ष, जिसमें US, इज़राइल और ईरान शामिल हैं, ने उड़ान संचालन को काफी हद तक बाधित किया है। एक बयान के अनुसार, दोनों एयरलाइनें 14 मार्च (शनिवार) को जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी-अपनी निर्धारित सेवाएं संचालित करेंगी यानी कुल 18 उड़ानें।बयान में कहा गया है, "निर्धारित सेवाओं के अलावा, Air India और Air India Express संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से आने-जाने वाली कुल 62 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी, जो उस समय प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों पर निर्भर करेगा।"
Air India दिल्ली से एक और मुंबई से दो राउंड-ट्रिप जेद्दा के लिए संचालित करेगी, जबकि Air India Express कोझिकोड और मंगलुरु से जेद्दा के लिए और वापसी में एक-एक उड़ान संचालित करेगी।बयान में कहा गया है, "Air India Express मस्कट के लिए भी अपनी निर्धारित सेवाएं संचालित करेगी, जिसमें दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से एक-एक राउंड-ट्रिप शामिल है।"
- 14 March 2026 7:10 AM
हरिद्वार: अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद छह पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून, वाईबीएन डेस्क। उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले में इक़बालपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद की गई, जिसमें कथित तौर पर अवैध खनन गतिविधियों से जुड़ी एक फ़ोन कॉल की बातचीत थी। यह कार्रवाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर की गई। हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिसकर्मियों को इसलिए निलंबित किया गया क्योंकि अवैध खनन गतिविधियों में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। SP (ग्रामीण) शेखर चंद्र सुयाल को इस मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है।
- 14 March 2026 6:55 AM
दुबई से विशेष फ्लाइट से दिल्ली और बेंगलुरु पहुंचे सैकड़ों भारतीय, राहत महसूस की
दिल्ली/बेंगलुरु, वाईबीएन डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापसी की कोशिशें की जा रही है। इसके लिए दुबई, यूएई और मस्कट से विशेष विमान सेवाएं शुरू की गई हैं। शनिवार को सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर अबूधाबी से विशेष फ्लाइट से सैकड़ों यात्री पहुंचे।कई यात्रियों ने खाड़ी देशों में जारी बमबारी के अपने अनुभवों को शेयर किया। एक यात्रा ने कहा है कि बमबारी के बीच एक-एक रात गुजारना उनके लिए बेहद कठिन और डरावना मंजर था। इसी तरह अबू धाबी से भारतीय यात्रियों को लेकर एक विशेष फ्लाइट बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इसमें भी सैकड़ों यात्री स्वदेश पहुंचकर बहुत राहत महसूस कर रहे है।
#WATCH दिल्ली: अबू धाबी से एक विशेष फ्लाइट IGI हवाई अड्डे पर पहुंच गई है, जो पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में जारी संकट के कारण वहां फंसे नागरिकों को वापस लाई है। pic.twitter.com/VLt0wp12Oc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026 - 14 March 2026 6:25 AM
ईरान में कर्ग द्वीप समेत अहम ठिकानों पर अमेरिकी बमबारी से भारी तबाही
वाशिंगटन, वाईबीएन डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया, और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से तबाह कर दिया..."उन्होंने आगे लिखा, "...ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे, और न ही उसके पास अमेरिका, मध्य पूर्व या पूरी दुनिया को धमकाने की क्षमता होगी! ईरान की सेना और इस आतंकवादी शासन से जुड़े बाकी सभी लोगों के लिए यही समझदारी होगी कि वे अपने हथियार डाल दें और अपने देश का जो कुछ भी बचा है, उसे बचा लें—जो कि अब ज़्यादा नहीं बचा है!।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया, और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य… pic.twitter.com/w8BtTAqDrj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026 - 14 March 2026 6:04 AM
राज्यसभा चुनाव: भाजपा का ऑपरेशन लोटस सफल नहीं होने देंगे,डीके शिवकुमार
बेंगलुरु, वाईबीएन डेस्क।कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "14-15 विधायक आए हैं। उनकी देखभाल करना हमारा फ़र्ज़ है। हम उनका पूरा ध्यान रखेंगे। उन्हें धमकियां दी गई हैं, और उन्हें कई तरह की चीज़ों का ऑफ़र भी दिया गया है। इसलिए उन्हें पूरी सुरक्षा देना हमारा फ़र्ज़ है, और वे सभी अपने फ़ैसले पर पूरी तरह से अडिग हैं। कोई भी 'ऑपरेशन लोटस' का हिस्सा नहीं बनना चाहता। वे सभी जाकर उस निर्दलीय उम्मीदवार को वोट देंगे, जिसे कम्युनिस्ट पार्टी, BJD और कांग्रेस पार्टी का समर्थन हासिल है। "


