Top
Begin typing your search above and press return to search.
LIVE

रिपब्लिक टीवी के अर्णब गोस्वामी दिल्ली हाई कोर्ट ने मानहानि मामले में समन भेजा

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं।

रिपब्लिक टीवी के अर्णब गोस्वामी दिल्ली हाई कोर्ट ने मानहानि मामले में समन भेजा
X

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। आइए पढ़ें लाइव खबरें और सबसे ताजा अपडेट्स। जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories

Live Updates

  • 17 March 2026 10:28 AM

    काशी के अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई पर उठे सवाल

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को खुद काशी जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि LPG की कमी के कारण अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई बंद हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को भोजन नहीं मिल पा रहा है। इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए राउत ने कहा कि इसका सीधा असर आम लोगों और धार्मिक संस्थाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द इसका समाधान निकाले और यह सुनिश्चित करे कि जरूरी चीजें उपलब्ध हों, ताकि मंदिर की सेवाएं बिना किसी रुकावट के फिर से शुरू हो सकें।

  • 17 March 2026 9:43 AM

    हिमाचल में मंगलवार को हुई बर्फबारी से सफेद चादर में ढके पर्वत, कई स्थानों पर यात्री फंसे

    शिमला, वाईबीएन डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार सुबह हुई ताजा बर्फबारी के बाद मनाली बर्फ की सफेद चादर से ढका दिखाई दिया।इसके अलावा जम्मू -कश्मीर के ऊपरी इलाकों में भी बारिश और हिमपात की खबरें हैं। बर्फबारी के कारण इन दोनों राज्योंमें पर्यटकों के वाहन भी फंस गए हैं, जिन्हें स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे अन्य उत्तरी राज्यों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे कुछ क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। उन्होंने बताया कि सिंथन टॉप पर भारी बर्फबारी के बाद कई वाहन फंस गए, जिसके बाद पुलिस और सेना ने रविवार रात को बचाव अभियान चलाकर 214 फंसे हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निकाला गया।

  • 17 March 2026 9:18 AM

    पांचों राज्यों में भाजपा का गठबंधन जीत दर्ज करेगा, बोले भाजपा नेता

    पटना, बिहार, वाईबीएन डेस्क।: भाजपा नेता शिवेश कुमार ने 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा, "देश की जनता बहुत अच्छे से समझ रही है कि देश की आजादी के बाद उनके साथ क्या-क्या हुआ। राहुल गांधी जैसे प्रगतिशील नेता भी रहे, जो विदेश में पढ़े-लिखे थे तब भी इस देश का विकास नहीं हो पाया... इस देश को आगे बढ़ाने का सपना पीएम मोदी पूर्ण कर रहे हैं... खासकर बंगाल की बात करें तो वहां की जनता समझ चुकी है कि इस बार चूक हुई तो बांग्लादेश वाला ही हाल बंगाल का भी होगा। पांचों राज्यों में हमारा गठबंधन ही चुनाव जीतने जा रहा है, इसमें कोई शंका नहीं है।"सोर्स एक्स

  • 17 March 2026 8:56 AM

    व्यापार समझौते के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, 90 लोग हिरासत में

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारतीय युवा कांग्रेस ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि इस समझौते से किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता जंतर-मंतर से ‘संसद घेराव’ करने के लिए आगे बढ़े, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कम से कम 90 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, क्योंकि उन्होंने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया था। बाद में सभी को रिहा कर दिया जाएगा। युवा कांग्रेस के सदस्यों ने दावा किया है कि हिरासत में लिये जाने के बाद, उन्हें जिस बस में ले जाया जा रहा था, उसकी सीएनजी बीच रास्ते में खत्म हो गई, जिसके बाद उन्हें बीच में ही छोड़ दिया गया। इस विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं- रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट जी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग- ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चिब ने कहा, ‘‘अमेरिका के साथ व्यवार समझौता दबाव का परिणाम है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं और ‘एप्सटीन फाइल’ के चलते भी सरकार दबाव में है। चिब ने कहा कि सरकार को इस व्यापार समझौते को रद्द करना चाहिए

  • 17 March 2026 8:35 AM

    होरमुज़ गठबंधन पर इंग्लैंड और फ़्रांस से खुश नहीं हैं ट्रंप

    वाशिंगटन, वाईबीएन डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होरमुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए बने गठबंधन में शामिल न होने के फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के रुख़ से वह खुश नहीं हैं।ट्रंप ने केनेडी सेंटर बोर्ड के सदस्यों के साथ लंच के दौरान कहा कि US की सेना "दुनिया में सबसे मज़बूत है, और उसे किसी की ज़रूरत नहीं है।"उन्होंने कहा, "मैंने उनसे बात की है। 0 से 10 के पैमाने पर, वह आठ पर रहे हैं। एकदम सही नहीं, लेकिन यह फ़्रांस है... मुझे लगता है कि वह मदद करेंगे। मैंने कल उनसे बात की थी। मैं उन पर ज़्यादा ज़ोर नहीं डालता, क्योंकि मेरा नज़रिया यह है कि हमें किसी की ज़रूरत नहीं है। हम दुनिया के सबसे मज़बूत देश हैं। हमारे पास दुनिया की अब तक की सबसे मज़बूत सेना है।"फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से बात की थी, और उनसे पश्चिम एशिया क्षेत्र के अन्य देशों पर ईरान द्वारा किए जा रहे हमलों को रोकने की अपील की थी - चाहे वे हमले सीधे तौर पर किए जा रहे हों या किसी और के ज़रिए।

  • 17 March 2026 7:56 AM

    दिल्ली-एनसीआर में सुधरी वायु गुणवत्ता, ग्रैप संबंधी सभी प्रतिबंध हटा दिए गए

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तहत लगाए गए सभी प्रतिबंध वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के बाद हटा दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बताया कि अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 119 दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि 14 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश के तहत लागू ग्रैप के पहले चरण के प्रतिबंध अब हटा दिए गए हैं। इन प्रतिबंधों के हटने के बाद होटलों, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में तंदूर में ईंधन के रूप में कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल पर लगी रोक तथा केवल डीजल जनरेटर के उपयोग को केवल आपात या आवश्यक स्थितियों तक सीमित करने जैसी पाबंदियां समाप्त हो जाएंगी। इस वर्ष 17 जनवरी को ग्रैप-4 लागू किया गया था। इसके बाद वायु गुणवत्ता में सुधार होने पर क्रमशः निचले चरण लागू किए गए। ग्रैप-4 की पाबंदियां 20 जनवरी को हटायी गयी, दो दिन बाद ग्रैप-3 के प्रतिबंध समाप्त किए गए और 18 फरवरी को ग्रैप-2 भी हटा लिया गया।

  • 17 March 2026 7:37 AM

    राज्यसभा चुनाव: BJP के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर बौद्ध चुने गए

    चंडीगढ़, वाईबीएन डेस्क। भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस पार्टी के करमवीर सिंह बौद्ध को दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए बेहद अहम चुनावों में विजेता घोषित किया गया है। इन चुनावों पर सबकी नज़र थी, और इस दौरान वोट की गोपनीयता के उल्लंघन के आरोपों को लेकर कई घटनाक्रम सामने आए।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, दोनों नेताओं को उनकी जीत पर बधाई दी। अधिकारियों ने बताया कि पाँच वोटों को अमान्य घोषित किया गया। जिनमें से चार वोट कांग्रेस के और एक भाजपा का था। उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "आज प्रजातंत्र की जीत हुई है और वोट चोरी की हार हुई है...बहुमत के हिसाब से एक सीट BJP की और एक कांग्रेस की थी, लेकिन तीसरा उम्मीदवार लाकर उन्होंने (BJP) वोट चोरी की कोशिश की, लेकिन हमारे विधायकों ने उसे असफल कर दिया..

  • 17 March 2026 7:11 AM

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से हमला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला करने के आरोप में 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को पकड़ा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान पीयूष के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू नाबालिग के कब्जे से बरामद किया गया है।अधिकारी ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर शिकायतकर्ता हरजीत सिंह सचदेवा (23) ने बताया कि पीयूष, एक नाबालिग और उनका एक अन्य साथी रघु इलाके में एक लड़के की पिटाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, सचदेवा ने जब उस लड़के को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया तो आरोपी नाराज हो गए। पुलिस के अनुसार, उसके बाद हुई हाथापाई के दौरान, नाबालिग ने कथित तौर पर चाकू निकाला और उसपर (सचदेवा) हमला कर दिया, जबकि पीयूष भी इस हमले में शामिल हो गया और उसकी जमकर पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के तीसरे साथी रघु ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। 

  • 17 March 2026 6:55 AM

    हरियाणा में कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध ने जीती राज्यसभा की सीट

    चंडीगढ़, वाईबीएन डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध ने कहा, "वोटों को नाजायज़ तरीके से कैंसल करने का काम किया गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी और जनता का आशीर्वाद मुझे मिला। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का मुझे प्यार मिला। मैं रोज आराम से आप लोगों के बीच बैठूंगा।" उधर, राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा विधानसभा में LoP और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "आज प्रजातंत्र की जीत हुई है और वोट चोरी की हार हुई है। बहुमत के हिसाब से एक सीट भाजपा की और एक कांग्रेस की थी, लेकिन तीसरा उम्मीदवार लाकर उन्होंने (भाजपा) वोट चोरी की कोशिश की, लेकिन हमारे विधायकों ने उसे असफल कर दिया। यह बड़ी चुनौती थी, कांग्रेस के लिए 'अग्निपरीक्षा' थी, जिसे हमने पास कर दिया। "क्रॉस-वोटिंग पर उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों का नाम नहीं लूंगा लेकिन लोग समझ चुके हैं, लोग बदला लेंगे...।"

  • 17 March 2026 6:23 AM

    नेतन्याहू के बारे में चिंता न करें, वह ठीक हैं : इजराइली राजदूत रूवेन अजार

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों को सोमवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नेतन्याहू जीवित हैं। अजार ने दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इजराइल के एक कैफे में नेतन्याहू के दौरे का वीडियो एआई द्वारा निर्मित नहीं था, और इस दावे को भ्रामक सूचना करार देते हुए खारिज कर दिया। भारत में इजराइल के शीर्ष राजनयिक का यह खंडन सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के मद्देनजर आया है, जिनमें दावा किया गया है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के दौरान नेतन्याहू को जानलेवा चोटें आई हैं। यह संघर्ष सोमवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गया। अजार ने इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ की जानकारी देने के लिए संवाददाता सम्मेलन बुलाया था। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या इस संघर्ष में नेतन्याहू को कोई नुकसान पहुंचा है। इजराइली राजदूत ने कहा, प्रधानमंत्री नेतन्याहू जीवित हैं। जब मैं इजराइल में था, तो मैंने उन्हें एक से अधिक बार देखा। कैफे वाला वीडियो एआई निर्मित नहीं है। बहुत सारी गलत सूचना फैलाई जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire