Top
Begin typing your search above and press return to search.
LIVE

पूर्व पीएम देवगौड़ा का खरगे को जवाब, जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन ‘जबरन शादी’था, जो तलाक में खत्म हुआ

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं।

पूर्व पीएम देवगौड़ा का खरगे को जवाब, जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन ‘जबरन शादी’था, जो तलाक में खत्म हुआ
X

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। आइए पढ़ें लाइव खबरें और सबसे ताजा अपडेट्स। जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories

Live Updates

  • 18 March 2026 9:00 AM

    बर्फबारी के बाद सोलंग घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढकी

    मनाली, (हिप्र): पिछले दो दिनों से हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। बुधवार की सुबह सोलंग घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढकी दिखाई दी। बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी हो रही है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक भी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों के हवाले से मिलीके अनुसार, दो दिनों में 20 से 30 प्रतिशत अधिक पर्यटकों का इजाफा हुआ है। वहीं उत्तराखंड में भी मौसम ने अचानक करवट बदली है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 20 मार्च तक बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जबकि गरज-चमक और तेज हवाएं परेशान करेंगी। वहीं 19-20 मार्च के 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


  • 18 March 2026 8:40 AM

    शैनन से फंसे हुए यात्रियों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ान की योजना

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। विमानन कंपनी एअर इंडिया ने बुधवार को आयरलैंड के शहर शैनन के लिए एक विशेष उड़ान संचालित करने की योजना बनाई है, ताकि फंसे हुए यात्रियों को दिल्ली लाया जा सके। विमान कंपनी की न्यूयॉर्क से दिल्ली जा आ रही उड़ान ए350 को सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण शैनन की ओर मोड़ दिया गया। बाद में, विमान को आयरलैंड के उस शहर में ही रोक दिया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि विमानन कंपनी बुधवार को विशेष उड़ान संचालित करने की योजना बना रही है, जो संभवतः ज्यूरिख से होगी, ताकि शैनन में फंसे यात्रियों को दिल्ली लाया जा सके। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विमान में कंपन और शोर होने के बाद उसे शैनन की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यह विमान अप्रैल 2024 में एअर इंडिया के बेड़े में शामिल किया गया था। 

  • 18 March 2026 8:16 AM

    होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के समुद्र तट पर अमेरिका ने गिराए 5,000 पाउंड के डीप पेनेट्रेटर

    वाशिंगटन, वाईबीएन डेस्क। अमेरिका ने बुधवार को तड़के होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के समुद्र तट पर ईरानी मिसाइल स्थलों पर कई 5,000 पाउंड के डीप पेनेट्रेटर हथियार गिराए। इससे ईरान को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। अमेरिका का दावा है कि इन स्थानों पर ईरानी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों से स्ट्रेट में इंटरनेशनल शिपिंग के लिए खतरा पैदा हो गया था।" अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कुछ घंटे पहले अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के समुद्र तट पर ईरानी मिसाइल स्थलों पर कई 5,000 पाउंड के डीप पेनेट्रेटर हथियारों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया। होर्मुज स्ट्रेट में तेल वगैस वाहक जहाजों की आवाजाही बंद होने से दुनियाभर में तेल व गैस का संकट पैदा हो रहा है। ईरान का इस क्षेत्र पर एक तरह से कब्जा है।

  • 18 March 2026 7:48 AM

    इंदौर के रिहायसी इलाके बृजेश्वरी एनेक्सी में आग लगे से छह लोगों की दर्दनाक मौत

    इंदौर(मप्र), वाईबीएन डेस्क। इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में एक घर में आग लगने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू करने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा, "...आग बड़ी तेजी से फैली। शुरुआती जांच के मुताबिक घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया और वहां से आग घर में फैल गई। घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस टैंक भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोगों को बचा लिया गया। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का बिज़नेस करते थे।"

  • 18 March 2026 7:11 AM

    सिंगापुर में भारतीय नागरिक पर मानहानि का आरोप

    सिंगापुर, वाईबीएन डेस्क। एक अदालत ने एक भारतीय नागरिक के खिलाफ पिछले महीने बैंकॉक से सिंगापुर आ रही उड़ान में एक विमान परिचारिका के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न करने के लिये मंगलवार को आरोप तय किये। स्थानीय मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है। आकाश तिवारी (35) पर सिंगापुर एयरलाइन की उड़ान में पीड़िता का शील भंग करने के इरादे से बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उसने विमान परिचारिका के साथ बिना उसकी सहमति के शारीरिक संपर्क किया। स्थानीय अखबार द स्ट्रेट्स टाइम्स के अनुसार आरोपी पर विमान परिचारिका के साथ गलत व्यवहार कर उसे मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है। तिवारी के खिलाफ इस वर्ष नौ फरवरी को आरोप लगाये गये थे। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन शाम करीब 4:30 बजे उसे इस संबंध में सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विमान परिचारिका आरोपी को उसकी सीट के पास सेवा दे रही थी, तभी उसने कथित रूप से उसे अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की।

  • 18 March 2026 6:48 AM

    हवाई क्षेत्र पर पाबंदियों के बीच कतर एयरवेज की पांच उड़ानों से भारत रवाना हुए 1,600 भारतीय

    दोहा, वाईबीएन डेस्क। कतर के हवाई क्षेत्र पर पाबंदियों के बीच लगभग 1,600 भारतीय नागरिक कतर एयरवेज की पांच उड़ानों के जरिये मंगलवार को भारत रवाना हुए। यहां भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इन पांच उड़ानों में से दो दिल्ली जबकि एक-एक उड़ान मुंबई, कोच्चि, और तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हुई। पोस्ट में कहा गया है, "कुल लगभग 1600 भारतीय नागरिक आज कतर एयरवेज की उड़ानों से रवाना हुए हैं।” दूतावास ने बताया कि कतर का हवाई क्षेत्र अभी भी अधिकांशतः बंद है और कतर एयरवेज़ फिलहाल केवल सीमित, अस्थायी उड़ानें संचालित कर रही है। विमानन कंपनी ने कहा है कि बुधवार से नौ भारतीय गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू होंगी और यात्री कतर एयरवेज की वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन या अधिकृत यात्रा एजेंट के माध्यम से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

  • 18 March 2026 6:24 AM

    DRDO वैज्ञानिक कुरुलकर के खिलाफ कार्यवाही मजिस्ट्रेट कोर्ट में स्थानांतरित

    पुणे, वाईबीएन डेस्क। महाराष्ट्र पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने DRDO वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। कुरुलकर पर एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को गोपनीय जानकारी देने का आरोप है। यह चार्जशीट यहां एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में दाखिल की गई है।सोमवार को, सत्र न्यायाधीश पी.वाई. लाडेकर ने ATS को निर्देश दिया कि वह 'सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923' के प्रावधानों के अनुसार, सक्षम मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करे।अधिकारियों ने बताया कि इसी निर्देश के तहत, चार्जशीट न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) की भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट में दाखिल की गई है, और अब इस मामले की आगे की कार्यवाही इसी कोर्ट में होगी।

  • 18 March 2026 6:13 AM

    ईरान ने पाकिस्तानी तेल टैंकर को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी

    तेहरान, वाईबीएन डेस्क। ईरान ने एक पाकिस्तानी वाणिज्यिक तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य के अपने हिस्से से गुजरने की अनुमति दी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन (पीएनएसी) के प्रवक्ता फारूक निजामी ने बताया कि लगभग 1,09,990 टन कच्चा तेल लाने वाला जहाज ‘एमटी कराची’ बुधवार को कराची बंदरगाह पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण वाणिज्यिक समुद्री यातायात बाधित होने के बीच जहाज ने ईरानी अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया। निजामी ने बताया कि तेल टैंकर ने 15 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद से ईरान और ओमान के बीच संकरे समुद्री मार्ग में सैकड़ों जहाज फंसे हुए हैं। 

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire