Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस ने असम चुनावों के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं।

कांग्रेस ने असम चुनावों के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
X

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। आइए पढ़ें लाइव खबरें और सबसे ताजा अपडेट्स। जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories

Live Updates

  • 19 March 2026 8:44 AM

    मोदी ने चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

    नई दिल्ली,आईएएनएस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'चैत्र नवरात्रि' शुरू होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की असीम कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित भारत के हमारे संकल्प को भी नई ऊर्जा मिले।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "देशभर के मेरे परिवारजनों को नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएं। शक्ति की आराधना का यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख, सौभाग्य, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की असीम कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित भारत के हमारे संकल्प को भी नई ऊर्जा मिले। जय अंबे जगदंबे मां।"एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत सुभाषित शेयर करते हुए नवरात्रि को लेकर कहा, "नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा का विधान है। उनके आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में संयम, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही कामना है।उन्होंने संस्कृत सुभाषित में लिखा, "वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।" सुभाषित में कहा गया है, "जो भक्तों की सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली हैं, जिनके मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है, जो वृषभ पर आरूढ़ हैं और हाथ में त्रिशूल धारण करती हैं, उन यशस्विनी देवी शैलपुत्री की मैं वंदना करता हूं।"

  • 19 March 2026 8:18 AM

    ईडब्ल्यूएस के लिए सीमित बिस्तर संबंधी याचिका पर सरकार से रुख पूछा

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली हाई कोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए अंतः रोगी विभाग में केवल 10 प्रतिशत बिस्तरों और वाह्य् रोगी विभाग (ओपीडी) में 25 प्रतिशत मरीजों को ही मुफ्त उपचार प्रदान करने के यकृत्त एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) के निर्णय को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर बुधवार को दिल्ली सरकार से रुख स्पष्ट करने को कहा है। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी के उपाध्याय एवं न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने गैर सरकारी संगठन सोशल जस्टिस की ओर से दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर दिल्ली सरकार एवं आईएलबीएस को नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता सत्यकाम ने कहा कि आईएलबीएस को यह नीति अपनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती जिससे यह ‘मुख्य रूप से शुल्क-आधारित चिकित्सा संस्थान’ में बदल जाए। आईएलबीएस हेपेटाइटिस, सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर जिगर संबंधी बीमारियों में विशेषज्ञता रखने वाला एक प्रमुख सरकारी वित्त पोषित सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान है। न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई 22 अप्रैल के लिए निर्धारित की और उत्तरदाताओं से अपनी प्रतिक्रिया दाखिल करने को कहा। 

  • 19 March 2026 7:53 AM

    रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी पर ईरानी मिसाइलों से हमला

    अबूधाबी, वाईबीएन डेस्क। कतर के एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र, रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी पर ईरानी मिसाइलों से हमला हुआ। कतर एनर्जी ने इसकी पुष्टि की है। इस हमले के बाद, आग पर काबू पाने के लिए तुरंत आपातकालीन बचाव दलों को तैनात किया गया, क्योंकि हमले से भारी नुकसान हुआ था। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, UAE के खौर फक्कान से करीब 11 नॉटिकल मील दूर एक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई। एजेंसी ने जहाजों को सलाह दी है कि वे सावधानी से यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें। फिलहाल, अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं. गौरतलब है कि ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है कि वह अमेरिका और इज़रायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना सकता है, खासकर हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य जैसे अहम व्यापारिक मार्ग पर।

  • 19 March 2026 7:25 AM

    सागर में मंदिर के बाहर धमाके में तीन घायल, मोबाइल डिवाइल कनेक्ट करते समय हुआ हादसा

    सागर (मध्य प्रदेश),वाईबीएन डेस्क। रनगीर माता मंदिर के बाहर हुए धमाके पर सागर एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने कहा, "..इस घटना में स्पीकर या मोबाइल डिवाइस को कनेक्ट करते समय धमाका हुआ, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, और FSL ने मौके की जांच की है। इकट्ठा किए गए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक मंदिर के पास छोटे-छोटे अस्थायी घरों वाले इलाके में हुई, और सभी वजहों का पता लगाने के लिए इसकी पूरी जांच की जा रही है..."सोर्स एक्स

  • 19 March 2026 7:02 AM

    राहुल पर असंसदीय टिप्पणी, कंगना के संसदीय क्षेत्र मंडी में घरेगी युवा कांग्रेस

    नई दिल्लीस वाईबीएन डेस्क: आईवाईसी राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने राहुल गांधी पर भाजपा सांसद कंगना रनौत के 'टपोरी' वाले बयान पर कहा, " मैं ये कहूंगा कि कंगना रनौत का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। देश के विपक्ष नेता के बारे में ऐसी बात करना शर्मनाक है और हम आज से ही मंडी लोकसभा में युवा काम करेगी ताकि ऐसी सोच वाले जो सांसद है जो देश विरोधी सोच रखते हैं ऐसी बाते करते हैं वो संसद में ही न आ पाए और संसद का जो स्तर है वो नीचे न गिरे तो हम सुनिश्चित करते हैं कि ऐसे लोग संसद में न आए जिनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है.."।

  • 19 March 2026 6:47 AM

    शैनन में फंसे यात्रियों को दिल्ली लाने के लिए एअर इंडिया की विशेष उड़ान का संचालन

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। आयरलैंड के शैनन शहर में दो दिनों से अधिक समय से फंसे यात्रियों को लेकर एअर इंडिया की एक विशेष उड़ान बुधवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सोमवार को, न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयरलाइन के ए350 विमान को तकनीकी खराबी के कारण शैनन की ओर मोड़ दिया गया था। विमान को हवाई अड्डे पर उतारा गया और यात्री एवं चालक दल आयरलैंड के इस शहर में फंस गए। अधिकारी ने बताया कि यह विशेष उड़ान ज्यूरिख से शैनन के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 787 विमान द्वारा संचालित की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि उड़ान ने बुधवार दोपहर आयरलैंड के शैनन शहर से उड़ान भरी। विशिष्ट विवरण तत्काल प्राप्त नहीं किए जा सके।

  • 19 March 2026 6:31 AM

    पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध बढ़ाया

    इस्लामाबाद, वाईबीएन डेस्क। पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध एक और महीने के लिए बढ़ा दिया। पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण ने एक नए 'नोटिस टू एयरमेन'के ज़रिए यह फ़ैसला लिया।यह नोटिस पिछले नोटिस की समय सीमा 23 मार्च को खत्म होने से कुछ दिन पहले जारी किया गया था। पीएए ने कहा कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारत में पंजीकृत सभी विमानों के लिए 24 अप्रैल तक बंद रहेगा; साथ ही यह भी कहा कि यह प्रतिबंध उन विमानों पर भी लागू रहेगा जिनका संचालन, स्वामित्व या लीज़ भारतीय एयरलाइंस या ऑपरेटरों के पास है।इसमें यह भी जोड़ा गया कि यह प्रतिबंध भारतीय सैन्य उड़ानों पर भी लागू होता है। पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के 2022 के एक दस्तावेज़ के अनुसार, पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र दो 'फ़्लाइट इन्फ़ॉर्मेशन रीजन' कराची और लाहौर में बंटा हुआ है। यह NOTAM कराची और लाहौर, दोनों FIRs पर लागू होता है। पिछले साल पहलगाम में हुए एक हमले के बाद पैदा हुए तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की एयरलाइंस के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे; इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

  • मध्य दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे, पुलिस ने परामर्श जारी किया
    19 March 2026 6:14 AM

    मध्य दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे, पुलिस ने परामर्श जारी किया

    नई दिल्ली,वाईबीएन डेस्क।दिल्ली यातायात पुलिस ने आधिकारिक कारणों से मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को यातायात प्रतिबंधों और मार्ग परिवर्तन की घोषणा करते हुए एक परामर्श जारी किया। परामर्श के अनुसार, डब्ल्यू पॉइंट, आईटीओ चौक पर ए पॉइंट, आईपी मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, डीडीयू मार्ग, टैगोर रोड, विष्णु दिगंबर मार्ग, मीरदर्द रोड, मीरदर्द रेड लाइट, रणजीत सिंह मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, जांगीर रोड और प्रेस रोड सहित कई प्रमुख स्थानों के आसपास सड़कों के दोनों ओर और सर्विस रोड पर शाम चार बजे से रात नौ बजे के बीच यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। यात्रियों को निर्धारित समय के दौरान इन मार्गों से बचने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने जनता से अंतिम समय में होने वाली देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है। नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को डीडीयू मार्ग से ना जाने की सलाह दी गई है। इसके बजाय, उन्हें कोटला कट-मिरदर्द चौक मार्ग या दिल्ली गेट-कमला मार्केट गोलचक्कर मार्ग का उपयोग करने का परामर्श दिया गया। वाहन खड़ा करने की अनुमति केवल निर्धारित क्षेत्रों में ही होगी और बताए गए प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। परामर्श में कहा गया है कि निर्देशों का उल्लंघन करते हुए खड़ी की गई गाड़ियों को उठा लिया जाएगा और कानून के अनुसार उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire