Top
Begin typing your search above and press return to search.
LIVE

क्या सेंचुरी बनाएगा रुपया, पहली बार 93/डॉलर के पार, डॉलर के मुकाबले 19 पैसे गिरकर 93.08 पर

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं।

क्या सेंचुरी बनाएगा रुपया, पहली बार 93/डॉलर के पार, डॉलर के मुकाबले 19 पैसे गिरकर 93.08 पर
X

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। आइए पढ़ें लाइव खबरें और सबसे ताजा अपडेट्स। जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories

Live Updates

  • 20 March 2026 6:26 AM

    'एक आरोपी पुलिस सुरक्षा कैसे मांग सकता है'? उत्तराखंड हाई कोर्ट ने 'मोहम्मद दीपक' से पूछा

    नैनीताल, वाईबीएन डेस्क। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को जिम संचालक दीपक कुमार को फटकार लगाई। दीपक कुमार उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने "मोहम्मद दीपक" के नाम से बजरंग दल के उन कार्यकर्ताओं का कथित तौर पर विरोध किया था, जो एक मुस्लिम दुकानदार को परेशान कर रहे थे। कोर्ट ने उनसे पूछा कि एक आरोपी पुलिस सुरक्षा कैसे मांग सकता है? जस्टिस राकेश थपलियाल की सिंगल-बेंच ने कुमार की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें मौखिक रूप से फटकारा, जिसमें उन्होंने FIR रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट ने उनकी याचिका में शामिल अनावश्यक मांगों पर आपत्ति जताई, जैसे कि पुलिस सुरक्षा की मांग करना और पुलिस अधिकारियों के कथित 'पक्षपातपूर्ण' रवैये के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना। बेंच ने इस तरह की याचिकाओं को दबाव बनाने की रणनीति करार दिया, जिसका मकसद चल ​​रही जांच को प्रभावित करना और पूरे मामले को सनसनीखेज बनाना है।

  • 20 March 2026 6:11 AM

    समुद्री व्यापार में व्यवधान कम करने के लिए हितधारकों का सहयोग जरूरी: सोनोवाल

    मुंबई, वाईबीएन डेस्क। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण समुद्री व्यापार में पैदा हुई अनिश्चितताओं के बीच हितधारकों का आपसी सहयोग व्यवधानों को न्यूनतम करने के लिए अनिवार्य है। सोनोवाल ने यहां भारत सरकार और जर्मन शिपिंग कंपनी 'हैपाग-लॉयड' के बीच समुद्री सहयोग के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि फारस की खाड़ी की स्थिति को देखते हुए नौवहन महानिदेशालय (डीजीएस) ने सतर्कता बढ़ाने और ड्रोन जैसे खतरों से निपटने के लिए विस्तृत परामर्श जारी किए हैं। इस समझौते के तहत हैपाग-लॉयड अपने चार जहाजों का पंजीकरण भारतीय रजिस्ट्री के तहत करने और भारत में जहाज पुनर्चक्रण परिवेश विकसित करने पर विचार करेगी। इसके अलावा, महाराष्ट्र के वधावन बंदरगाह के विकास में भी रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की जाएगी। हैपाग-लॉयड ने 2030 तक भारत में अपनी परिचालन क्षमता को 19 लाख इकाइयों (टीईयू) से बढ़ाकर 32 लाख करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रॉल्फ हैपेन जानसेन ने भारत को वैश्विक व्यापार के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताया। 

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire