Top
Begin typing your search above and press return to search.

केसी त्यागी ने जदयू को बॉय-बॉय बोला, कहा, भविष्य को लेकर जल्द फैसला करेंगे

अक्टूबर 2003 में अस्तित्व में आई पार्टी जदयू से जुड़े हुए थे। उन्होंने जदयू में मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया था।

केसी त्यागी ने जदयू को बॉय-बॉय बोला, कहा, भविष्य को लेकर जल्द फैसला करेंगे
X

नई दिलली, वाईबीएन डेस्क। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है और अपने भविष्य के कदम को लेकर जल्द फैसला करेंगे। त्यागी समता पार्टी और जनता दल के विलय से अक्टूबर 2003 में अस्तित्व में आई पार्टी जदयू से जुड़े हुए थे। उन्होंने जदयू में मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया था।

पार्टी का सदस्यता अभियान समाप्त हो गया

न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार त्यागी (75) ने के एक सवाल पर बताया, हां, मैंने पार्टी छोड़ दी है पूर्व राज्यसभा सदस्य ने एक बयान में कहा, पार्टी का सदस्यता अभियान समाप्त हो गया है। इस बार मैंने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है। उन्होंने हालांकि रेखांकित किया कि समाज के वंचित वर्गों सहित दलितों, किसानों और कृषि श्रमिकों के हितों से संबंधित व्यापक वैचारिक मुद्दों’’ के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ‘‘पहले की तरह ही दृढ़ है। वह हापुड़(अब गाजियाबाद) लोकसभा सीट से जनता दल केटिकट पर चुनाव भी जीत चुके हैं।

22 मार्च 2026 को मावलंकर हॉल में करेंगे अगले कदम का ऐलान

त्यागी ने कहा, लगभग आधी सदी तक मेरे साथी रहे नीतीश कुमार के प्रति मेरा व्यक्तिगत सम्मान अब भी अपरिवर्तित है। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक लोगों से परामर्श करने के बाद जल्द ही भविष्य को लेकर फैसला किया जाएगा। त्यागी ने कहा,मेरे कुछ राजनीतिक मित्र, समर्थक और कार्यकर्ता 22 मार्च 2026 को मावलंकर हॉल, रफी मार्ग में देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए समान विचारधारा वाले व्यक्तियों की एक बैठक का आयोजन कर रहे हैं। अनुभवी समाजवादी नेता ने कहा, हम भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी, डॉ. राम मनोहर लोहिया जी और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेते रहेंगे। 1989 में, उन्हें उत्तर प्रदेश के हापुड़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुना गया था। इन वर्षों के दौरान, उन्होंने विभिन्न पार्टियों में संगठन से जुड़ी अहम भूमिकाएँ निभाई हैं, जिनमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बाद में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य करना शामिल है।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire