Top
Begin typing your search above and press return to search.

Kerala Election 2026: शशि थरूर ने CM उम्मीदवारी से किया इनकार

केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले शशि थरूर का CM पद की उम्मीदवारी से इनकार। कांग्रेस 85-100 सीटों का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में।

Kerala Election 2026: शशि थरूर ने CM उम्मीदवारी से किया इनकार
X

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। केरल विधानसभा चुनाव से पहले तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर मुख्यमंत्री चेहरे की अटकलें तेज हो गई थीं, लेकिन उन्होंने साफतौर पर इन अटकलों का खंडन किया है। उन्होंने इस तरह की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसें उन्हें सीएम चेहरा बनाए जाने का सवाल ही नहीं उठता। पीटीआई से बातचीत के दौरान शशि थरूर ने कहा कि आदर्श स्थिति में मुख्यमंत्री का चयन चुने गए विधायकों में से ही होना चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया वे व्यक्तिगत रूप से इस बात के पक्ष में जरूर हैं कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा हो, लेकिन कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया।

पूरे राज्य में करेंगे चुनाव प्रचार

श‌शि थरूर ने कहा कि इस बार वे एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहते। उन्हें पूरे राज्य में चुनाव प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि वे केरल के हर कौने में जाकर कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस का 100 सीटों का लक्ष्य

कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) मजबूत स्थिति में है। 140 सदस्यीय विधानसभा में उनका 100 सीटें जीतने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा केरल में लेफ्ट गठबंधन की स्थिति काफी कमजोर नजर आ रही है और यूडीएफ उसे कड़ी पटखनी देने की स्थिति में है।

“बाकी उम्मीदवारों की घोषणा जल्द”

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन का कहना है कि कांग्रेस सूबे में पहले ही 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। बाकी बचे उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी और यूडीएफ की मजबूत बहुमत वाली सरकार बनेगी।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire