Top
Begin typing your search above and press return to search.

Bengal Election से पहले परिवार संग पीएम मोदी से मिले वरुण गांधी

पूर्व बीजेपी सांसद वरुण गांधी की परिवार समेत पीएम मोदी से मुलाकात। मुलाकात के बाद सियासी भविष्य और बंगाल चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Bengal Election से पहले परिवार संग पीएम मोदी से मिले वरुण गांधी
X

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से बीजेपी के सांसद रहे वरुण गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के लिए वरुण अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे थे। मुलाकात के बाद वरुण गांधी ने इसे मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर बताया। हालांकि इस बात की चर्चा तेज है ‌कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले वरुण गांधी की मुलाकात के राजनीतिक मायने हैं, खासकर बंगाल चुनाव से पहले यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

वरुण गांधी ने पीएम मोदी के साथ ली गई अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर “आशीर्वाद और मार्गदर्शन पान का सौभाग्य” मिला। उन्होंने पीएम मोदी को पितृवत और संरक्षक भाव वाला नेता बताया।

सियासी हलकों में तेज ह‌ुईं अटकलें

इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासतौर पर ऐसे समय मे जब पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव हैं, इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। बंगाल चुनाव से पहले मुलाकात के मायने इसलिए निकाले जा रहे हैं क्योंकि वरुण गांधी की पत्नी बंगाल से आती हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें भी बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए उतार सकती है।

खत्म होगा सियासी वनवास?

वरुण गांधी पिछले कुछ समय से बीजेपी से दूरी बनाए हुए थे। दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हे टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे। दूसरी ओर उनकी मां और वरिष्ठ नेता मेनका गांधी 2024 में सुल्तानपुर सीट से चुनाव हार गई थीं। जिससे गांधी परिवार और बीजेपी के बीच दूरियां बढ़ने की चर्चा आम हो गई थी।

आगे ‌की राजनीति पर नजर

अब पीएम मोदी के साथ वरुण गांधी की मुलाकात और उन्हें लेकर दिए गए सकारात्मक बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं वरुण गांधी के लिए बीजेपी में सब कुछ ठीक होने वाला है, वे जल्द ही सक्रिय भूमिका में नजर आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात सियासी समीकरणों में बदलाव लाने वाली हो सकती है।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire