Top
Begin typing your search above and press return to search.

Deputy CM को लेकर सुनेत्रा पवार के नाम पर शरद पवार बोले-फैसले कहीं और हो रहे हैं, मुझे कुछ नहीं पता

चार्टर्ड विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर बोले एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार, राजनीतिक फैसलों पर टिप्पणी से किया इनकार

Deputy CM को लेकर सुनेत्रा पवार के नाम पर शरद पवार बोले-फैसले कहीं और हो रहे हैं, मुझे कुछ नहीं पता
X

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क: एनसीपी-एसपी के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे के पास एक चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई। शरद पवार ने अजित पवार को एक सक्षम, मेहनती और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा कि अजित को आम लोगों की समस्याओं की गहरी समझ थी और वे हमेशा न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहते थे। बारामती की जनता ने उन्हें लगातार समर्थन दिया और उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। उनके असमय निधन से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।

नई पीढ़ी उनकी राजनीतिक विरासत और कार्यशैली को आगे ले जाएगी

शरद पवार ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी को धैर्य और मजबूती के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों के दुख को कम करने और अजित पवार के सेवा भाव तथा मूल्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। शरद पवार ने विश्वास जताया कि अजित पवार के परिवार की नई पीढ़ी उनकी राजनीतिक विरासत और कार्यशैली को आगे ले जाएगी। यह बयान उन्होंने बारामती में दिया, जो अजित पवार का मजबूत राजनीतिक गढ़ रहा है और जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस बीच, अजित पवार के निधन के बाद तेजी से हो रही राजनीतिक गतिविधियों और फैसलों को लेकर उठ रहे सवालों पर शरद पवार ने टिप्पणी करने से परहेज किया। जब उनसे पूछा गया कि निधन के तुरंत बाद कई अहम राजनीतिक फैसले क्यों लिए जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाएं बारामती में नहीं, बल्कि मुंबई में चल रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और अन्य वरिष्ठ नेता इन बैठकों में शामिल हैं और जो फैसले सामने आ रहे हैं, वे उन्हीं की ओर से लिए गए हैं।

कुछ फैसले संबंधित पार्टी स्तर पर लिए जाते हैं

सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की अटकलों पर शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के फैसले संबंधित पार्टी स्तर पर लिए जाते हैं। शरद पवार ने कहा कि उन्होंने अखबारों में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नामों का जिक्र जरूर देखा है, लेकिन इस विषय पर उनसे कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने दोहराया कि इन घटनाक्रमों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और फैसले अन्य नेताओं की ओर से लिए जा रहे हैं।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire