Top
Begin typing your search above and press return to search.

सिनेमाघरों में गूंज रही है 'धुरंधर-2' की दहाड़, अल्लू अर्जुन बोले- रणवीर सिंह पर गर्व है

निर्देशक आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन से ही दर्शकों व सितारों के बीच खूब चर्चा में है। रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

Priti Jha
सिनेमाघरों में गूंज रही है धुरंधर-2 की दहाड़, अल्लू अर्जुन बोले- रणवीर सिंह पर गर्व है
X

मुंबई। निर्देशक आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन से ही दर्शकों व सितारों के बीच खूब चर्चा में है। रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारे आदित्य धर के काम के कायल हो गए हैं। सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, मुकेश छाबरा और मधुर भंडारकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आदित्यधर के काम और फिल्म की कहानी की जमकर सराहना की।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मैंने धुरंधर-2 देखी। फिल्म देशभक्ति और स्टाइल का शानदार मिश्रण है। यह हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई सीन ऐसे हैं जहां तालियां बजने लायक हैं।

अभिनेता ने पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, "माधवन गारु और सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। तकनीकी रूप से भी फिल्म बेहतरीन है। हमारे देश में रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली व बहुमुखी अभिनेता होने पर बहुत गर्व है। आदित्य धर ने फिल्म को कमाल बना दिया। यह एक भारतीय कहानी है, लेकिन इंटरनेशनल स्टाइल में। जय हिंद!

निर्देशक मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने फिल्म की कहानी और कलाकारों के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, "बुधवार रात मैंने 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म 'धुरंधर 2' देखी और अभी तक दिमाग में वही रहा है। यह एक शानदार उदाहरण है कि किसी बड़े और महत्वपूर्ण सीक्वल को कैसे बनाया जाता है। निर्देशक का विजन हर सीन में झलकता है। फिल्म की स्पीड इतनी तेज है कि सांस लेने का मौका नहीं मिलता। पूरी कास्ट अच्छी है लेकिन रणवीर सिंह का रोल सबसे अलग है। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। वे किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। स्पाई यूनिवर्स की दोनों धुरंधर फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में नई पहचान बनाई हैं, जिसे आने वाले समय में दुनिया भर में याद किया जाएगा और सीखा जाएगा। यह एक बहुत बड़ी और यादगार फिल्म है। पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बधाई।"

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने आदित्य धर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, "आज सुबह 2:30 बजे तक भी आदित्य काम कर रहे थे। इतनी मेहनत और लगन कम देखने को मिलती है। यह बहुत प्रेरणादायक है। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैं यह फिल्म दो बार देख चुका हूं… लेकिन यकीन मानिए, यह सब कुछ बदलने वाला है। हर रिकॉर्ड और हर उम्मीद को पीछे छोड़ देगा। यह इंसान सच में जीनियस है। मैं बस बहुत खुश, आभारी और गर्व महसूस कर रहा हूं…उन पर बहुत गर्व है।"


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire