Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूट्यूब पर देख सकेंगे मृणाल ठाकुर की ‘लव सोनिया’ के अनदेखे सीन होंगे रिलीज

टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में मृणाल ने सोनिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो अपनी बहन को तस्करी से बचाने के लिए खुद को फंसा देती है।

Priti Jha
यूट्यूब पर देख सकेंगे मृणाल ठाकुर की ‘लव सोनिया’ के अनदेखे सीन होंगे रिलीज
X

मुंबई। अभिनेत्री की फिल्म 'लव सोनिया' एक बार फिर चर्चा में है। मेकर्स ने फिल्म के 9 अनदेखे सीन रिलीज करने का ऐलान किया है, जिन्हें 20 मार्च को यू ट्यूब पर देखा जा सकेगा। ये सीन फिल्म की कहानी को और गहराई से दिखाएंगे। दर्शकों को उम्मीद है कि ये नए फुटेज फिल्म के भावनात्मक पहलुओं को और मजबूत करेंगे। रिलीज को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में मृणाल ने सोनिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो अपनी बहन को तस्करी से बचाने के लिए खुद को फंसा देती है।


इस फिल्म में मृणाल मुख्य किरदार में थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। अब फिल्म के कुछ ऐसे सीन्स को दर्शकों के सामने लाया जाएगा। अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि फिल्म के 9 ऐसे सीन रिलीज किए जा रहे हैं, जो कभी सार्वजनिक नहीं हुए थे।

मृणाल ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "दस साल पहले मैंने पहली बार किसी फिल्म के सेट पर कदम रखा था। यह मेरे लिए एक सपना था, एक नई शुरुआत थी और ऐसी जिंदगी की शुरुआत थी, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"

अभिनेत्री ने आगे कहा कि शुक्रवार सुबह 10 बजे नौ अनदेखे सीन का यूट्यूब प्रीमियर किया जाएगा।

तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लव सोनिया' साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मृणाल के अलावा, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, फ्रीडा पिंटो, राजकुमार राव, आदिल हुसैन, अनुपम खेर और डेमी मूर जैसे कलाकार नजर आए थे। 'लव सोनिया' ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर रोशनी डाली गई थी।

'लव सोनिया' के जरिए निर्देशक ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर रोशनी डाली और दर्शकों को झकझोर दिया था।

फिल्म की कहानी दो बहनों की होती है। इसमें कर्ज में डूबा पिता एक बेटी को बेच देता है और दूसरी (सोनिया) उसे बचाने की कोशिश में खुद मुंबई के रेड-लाइट एरिया और मानव तस्करी के खतरनाक जाल में फंस जाती है।

अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' में नजर आएंगी। शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक प्रेमी युगल के इर्दगिर्द घूमती है, जहां युवक प्रेमिका से मिले धोखे के बाद बदले की राह चुनता है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire