Top
Begin typing your search above and press return to search.

फरीदाबाद में चलती कार में महिला से गैंगरेप, 3 घंटे बाद सड़क पर फेंका

फरीदाबाद में लिफ्ट देने के बहाने महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप किया गया। करीब तीन घंटे बाद पीड़िता को सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार बरामद की।

फरीदाबाद में चलती कार में महिला से गैंगरेप, 3 घंटे बाद सड़क पर फेंका
X

फरीदाबाद, वाईबीएन न्यूज। फरीदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरिंदों ने तीन घंटे तक चलती कार में महिला के साथ मुंह काला किया। आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने एक महिला को कार में बैठाया और जबरन अपनी ह‌बस का शिकार बनाया। इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई। तड़के करीब तीन बजे आरोपियों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता को एसजीएम नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास चलती कार से नीचे फेंक दिया।

पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही थी प‌ीड़िता

पुलिस के अनुसार पीड़िता तीन बच्चों की मां है और पारिवारिक विवाद के चलते मां के घर रह रही थी। मंगलवार शाम घर से निकलने के बाद वह आरोपियों के संपर्क में आई। सड़क पर गिरने से महिला को गंभीर चोटें आईं। बाद में उसने अपनी बहन को फोन कर पूरी घटना बताई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

पुलिस बोली- दो आरोपी गिरफ्त‌ार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ जारी है। वहीं, घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और रात की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire