RSS- BJP समन्वय बैठक में गाजियाबाद पहुंचे सीएम योगी
सीएम योगी RSS- BJP समन्वय बैठक में शामिल होने गाजियाबाद पहुंचे हैं। इस बैठक के बाद योगी ग्रेटर नोएडा जाएंगे। जहां से वापस हिंडन एयरपोर्ट और लखनऊ रवाना होंगे।

गाजियाबाद, वाईबीएन न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंच गए हैं। सीएम योगी नेहरु नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आरएसएस- बीजेपी समन्वय बैठक में शामिल हुए हैं। यूपी असेंबली इलेक्शन से पहले यह बैठक अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस तरह की बैठकें चुनाव से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में होंगी। गाजियाबाद से इस अभियान की शुरूआत हो रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 में इस तरह की बातें सामने आई थीं कि आरएसएस कार्यकर्ताओं का उतना सहयोग इलेक्शन में नहीं मिला। शायद इसी के चलते इस बार समन्वय बैठकें की जा रही हैं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नहीं पहुंचे
इस बात की चर्चा थी कि समन्वय बैठक में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डिप्टी सीएम के अलावा संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह के आने की भी चर्चा थी, लेकिन वे भी नहीं पहुंचे। बता दें कि यूपी में 2027 की शुरूआत में ही असेंबली चुनाव होने हैं, बताया जा रहा है कि चुनाव की तैयारी के लिए ही समन्वय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। आज गाजियाबाद में पहली बैठक है।
बैठक के बाद ग्रेटर नोएडा जाएंगे योगी
समन्वय बैठक के बाद सीएम योगी का ग्रेटर नोएडा जाने का कार्यक्रम है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ग्रेटर नोएडा का दौरा करने के बाद सीएम योगी वापस गाजियाबाद लौटेंगे और शाम हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम के दौरे के चलते गाजियाबाद पुलिस अलर्ट पर है। सीएम गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए हैलीकॉप्टर का प्रयोग करेंगे।

