Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीएम योगी का गाजियाबाद दौरा, छह घंटे हाई अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर हाई अलर्ट। 2 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग बंद, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक। सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

सीएम योगी का गाजियाबाद दौरा, छह घंटे हाई अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू
X

गाजियाबाद, वाईबीएन न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आ‌दित्यनाथ आज गाजियाबाद पहुंच रहे हैं। सीएम के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई है। मुख्यमंत्री नेहरु नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित एक अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

2 बजे तक रहे ट्रैफिक डायवर्जन

सीएम योगी के दौरे को देखते हुए शहर में सुबह आठ बजे ही डायवर्जन लागू कर दिया गया है जो दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगा। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। उसके अलावा भी कई सड़कों पर डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रूट देखकर ही निकलें और परेशानी से बचने के ल‌िए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

काफिले के रूट पर कड़ी निगरानी

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक सीएम के काफिले वाले रूट पर देर रात से निगरानी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से नेहरु नगर जाएंगे। कार्यक्रम संपन्न होने तक रूट पुलिस के कड़े पहरे में रहेगा। नेहरू नगर विद्या मंदिर में बैठक के बाद मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन जाएगा। जहां से सीएम हैलीकॉप्टर द्वारा ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे। संवदेनशील स्थानों पर बेरिकेटिंग की गई है और सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।

इन मार्गों पर रहेगी पाबंदी

सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक तैयार किया गया है। प्लान के मुताबिक आत्माराम स्टील से डायमंड तिराहे और हापुड़ चुंगी, लोहा मंडी से विवेकानंदनगर मार्ग, एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन से नागद्वार, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन और करणगेट चौकी तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके साथ ही होली चाइल्ड चौराहे से कालकागढ़ी के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire