Top
Begin typing your search above and press return to search.

गाजियाबाद में चार साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या

गाजियाबाद में चार साल की मासूम से दरिंदगी के बाद ह‌त्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के बाहर से हुआ था मासूम का अपहरण। पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार किया।

गाजियाबाद में चार साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या
X

गाजियाबाद, वाईबीएन न्यूज। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित नंदग्राम इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को अगवा करने के बाद उसके साथ दरिंदगी की गई। उसके बाद आरोपी ने मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी। सोमवार देर रात मासूम का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में तनाव और गम का माहौल है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।

खेलते समय अचानक गायब हुई मासूम

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक सोमवार शाम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। जब काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो उसके बड़े भाई ने पिता को फोन कर जानकारी दी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

देर रात सुनसान जगह पर मिला शव

पुलिस और परिजन अभी बच्ची को तलाश कर रहे थे कि रात में करीब साढ़े आठ बजे डायल 112 को सूचना मिली की इलाके में एक बच्ची का शव पड़ा है। पुलिस से मिली सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कपड़ों व हुलिए के आधार पर बच्ची की शिनाख्त की। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच के दौरान शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले गौरव नाम के युवक को हिरासत में लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने घर के बाहर से बच्ची को अगवा किया और फिर हैवानियत को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

पुराने जख्म हुए जिंदा

इस वारदात के बाद गाजियाबाद के लोगों के पुराने जख्म जिंदा हो गए। 1 दिसंबर, 2022 को साढ़े चार साल की बच्ची से सोनू गुप्ता नाम के युवक ने ऐसी ही दरिंदगी की थी। उस मामले में पॉक्सो कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए दोषी को मौत की सजा सुनाई थी। एसीपी जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक आरोपी गौरव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के ल‌िए भेज दिया गया है, मामले की पैरवी के लिए फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire