Ghaziabad News: मासूम से रेप- हत्या के आरोपी को पुलिस ने गोली मारी
गाजियाबाद में चार साल की मासूम से रेप- हत्या के आरोपी के हिरासत से भागने पर पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे फिर गिरफ्तार कर लिया।

गाजियाबाद, वाईबीएन न्यूज। दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। नंदग्राम इलाके में चार साल की मासूम से रेप करने के बाद हत्या करने देने के आरोप में गिरफ्तार पड़ोसी गौरव प्रजापति ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और पुलिस पर हमला कर भागने के प्रयास में पुलिस की गोली से घायल हो गया। दोनों पैरों में गोली लगने के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कैसे हुई मुठभेड़?
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरोपी गौरव प्रजापति चार साल की मासूम के साथ रेप करने के बाद हत्या करने के आरोप में पुलिस हिरासत में था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि हत्या के बाद उसने अपने खून से सने हाथों को जिस रुमाल से साफ किया था, उसे घटनास्थल के पास ही झाड़ियों में फेंक दिया था।
पुलिस की टीम जब सबूत बरामदगी के लिए उसे बताए गए स्थान पर ले गई तो आरोपी ने वहां पहले से छिपाकर रखे गए तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी गौरव प्रजापति के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने उपचार के लिए गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आरोपी के कब्जे ये साक्ष्य बरामद किए
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा और घटना में प्रयुक्त अन्य साक्ष्य बरामद करने का दावा किया है। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरोपी की हालत स्थिर है और जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले में सख्त पैरवी कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के प्रयास करेगी।

