Top
Begin typing your search above and press return to search.

गाजियाबाद में आतंकी साजिश का खुलासा, हिंदू नेता की हत्या की थी साजिश

गाजियाबाद के नाहल गांव से पुलिस और आईबी ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े थे और एक हिंदू नेता की हत्या की थी साजिश।

गाजियाबाद में आतंकी साजिश का खुलासा, हिंदू नेता की हत्या की थी साजिश
X

गाजियाबाद, वाईबीएन न्यूज। गाजियाबाद पुलिस और इंटेलीजेंस ब्यूरो ने गुरुवार को मसूरी थानाक्षेत्र के नाहल गांव में छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों के आतंकी गतिविधियों से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और एक हिंदू नेता की हत्या की योजना पर काम कर रहे थे।

कट्टरपंथी नेटवर्क के वीडियो कर रहे थे शेयर

पुलिस के अनुसार आरोपी जैश-ए- मोहम्मद और कट्टरपंथी नेटवर्क फरतुल्लाह गोरी ग्रुप से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि नाहल गांव के पांच ‌युवक एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के वीडियो नियमित रूप से देख रहे थे और उसी से प्रभावित होकर साजिश रच रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आपस में संपर्क किया और कथित रूप से गाजियाबाद के एक हिंदू नेता की हत्या का प्लान तैयार किया था। पुलिस का दावा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आज ही वारदात को अंजाम दिया जा सकता था।

यूएपीए के तहत केस दर्ज करने की तैयारी

पुलिस ने जिन छह आरोपियों को पकड़ा है उनमें 20 वर्षीय शावेज, 23 वर्षीय जुनैद, 22 वर्षीय फरदीन और 36 वर्षीय इकराम, 48 वर्षीय फजलू और 45 वर्षीय जावेद शामिल हैं। अभियुक्तों में शामिल इकराम को पेशे से अधिवक्ता बताया गया है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ गैरकानून गतिविधि (रोकथाम) अधिनिय‌म (यूएपीए) के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

सोशल मीडिया निगरानी में खुला मामला

पुलिस के मुताबिक लोनी के सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के बाद सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान नाहल गांव के कुछ लोगों के अकाउंट से लगातार देश विरोधी और भड़काऊ सामग्री पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire