Top
Begin typing your search above and press return to search.

Ayurveda के अनुसार Vata Dosha संतुलित करने में मददगार हैं ये आहार

आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों में वात दोष की प्रवृत्ति अधिक होती है, उन्हें सूखापन, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में घी, तिल का तेल, गर्म दूध, खिचड़ी और सूप जैसे पौष्टिक व गर्म आहार लाभकारी माने जाते हैं।

Priti Jha
Ayurveda के अनुसार Vata Dosha संतुलित करने में मददगार हैं ये आहार
X

नई दिल्ली। आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों में वात दोष की प्रवृत्ति अधिक होती है, उन्हें सूखापन, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में घी, तिल का तेल, गर्म दूध, खिचड़ी और सूप जैसे पौष्टिक व गर्म आहार लाभकारी माने जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ये खाद्य पदार्थ शरीर को नमी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। नियमित संतुलित आहार और सही दिनचर्या अपनाने से वात दोष संतुलित रहता है और शरीर को ताकत के साथ सुकून भी मिलता है।

आयुर्वेद के मुताबिक, हमारा शरीर तीन दोषों और सात धातुओं से मिलकर बना है। तीन दोषों में कफ, पित्त और वात शामिल हैं। एक स्वस्थ शरीर के लिए तीनों दोषों का संतुलित होना बहुत जरूरी है लेकिन आज हम वात दोष के बारे में बात करेंगे। वात दोष आकाश और वायु से मिलकर बना होता है और इस प्रवृत्ति की प्रधानता वाले लोग दिखने में पतले-दुबले, कमजोर और रुखेपन से ग्रसित होते हैं, और इसके पीछे का मुख्य कारण है आहार।

शरीर को प्रवृत्ति के अनुसार भोजन करना चाहिए, जिससे अच्छा आहार और गुण मिलकर शरीर को निरोगी बनाए रखें, लेकिन आज के आधुनिक समय में शरीर की प्रवृत्तियों के बारे में कम ही लोग जानते हैं और अपने स्वाद के अनुसार भोजन करते हैं लेकिन आज हम आयुर्वेद के अनुसार वात दोष वाले लोगों के लिए सही आहार की जानकारी लेकर आए हैं।

वात दोष वाले लोगों को अपने आहार में साबुत अनाज शामिल करना चाहिए क्योंकि यह भारी और चिकना होता है। वात दोष वालों में थकान और रुखापन दोनों होता है, और ऐसे में साबुत अनाज ताकत और चिकनाई दोनों देता है, जिससे शरीर का रुखापन नियंत्रित होगा। घी और दूध का सेवन भी वात दोष वाले लोगों के लिए आहार में शामिल करना जरूरी है।

दूध और घी दोनों ही पोषण और चिकनाई देने वाले उत्पाद हैं। ये वात और पित्त को बढ़ने से रोकते हैं और इसके साथ ही शरीर को सूखेपन से भी बचाते हैं। घी त्वचा को गहराई से पोषण देने में भी मददगार है। सूखे मेवे और मगज के बीज का भी वात दोष वाले लोग सेवन कर सकते हैं।

सूखे मेवे और मगज के बीज में तेल, गर्माहट और पोषण तीनों मिलते हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा और ओज दोनों भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं। साथ ही, ऐसे लोगों को बासी भोजन से परहेज करना चाहिए और हमेशा ताजा और पका हुआ भोजन ही करना चाहिए। बासी भोजन शरीर में वात और कफ को असंतुलित करता है। वात दोष वाले लोगों को रोजाना मीठे और रसीले फलों का सेवन करना चाहिए। आहार में आम, केला, पपीता, अंगूर और सेब को शामिल कर सकते हैं।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire