Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईरान का पलटवार तेज: इराक-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला

वेस्ट एशिया में तनाव बढ़ा। ईरान से जुड़े ड्रोन हमलों में इराक और कुवैत के अमेरिकी ठिकानों पर धमाके, कतर में मिसाइल अटैक से भारी नुकसान की खबर।

ईरान का पलटवार तेज: इराक-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला
X

तेहरान, वाईबीएन न्यूज। वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के बीच हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईरान से जुड़े हमलों में इराक और कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक उत्तरी इराक के एरबिल में स्थित अमेरिकी बेस पर सुसाइड ड्रोन से हमला किया गया, जिससे कई धमाके हुए। वहीं कुवैत में भी अमेरिकी सैन्य अड्डे के पास विस्फोट की खबर सामने आई है।

इराक स्थित मिलिट्री बेस पर हवाई हमला

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इराक में एक पैरामिलिट्री बेस पर हुए हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है। इस बीच इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दावा किया है कि ईरान की ओर से मिसाइलें दागी गई हैं, जिन्हें रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं।

यूएई में जहाज पर हमले के बाद आग लगी

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते खतरे के बीच यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने भी दो अलग- अलग घटनाओं की पुष्टि की है। यूएई के खोर फक्कान के पास एक जहाज अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई। वहीं कतर के रास लफान के पास भी एक जहाज पर हमला हुआ, हालांकि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए हैं।

संघर्ष के तीसरे हफ्ते में हमला का दायरा बढ़ा

बता दें कि वेस्ट एशिया में जारी इस संघर्ष के तीसरे हफ्ते में हमलों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले ईरान ने इजरायल हमले के जवाब में कतर के साउथ पार्स गैस फील्ड और रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी को निशाना बनाया था, जिससे भारी नुकसान की खबर है। बढ़ते तनाव के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता गहरा गई है और क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire