Kanpur News: गर्लफ्रेंड की हुई सगाई, तो बॉयफ्रेंड वीडियो कॉल कर फंदे से लटका
कानपुर की जूही सफेद कॉलोनी में 22 वर्षीय गोडसन विलियम ने प्रेमिका को वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। कानपुर की जूही सफेद कॉलोनी में सोमवार शाम एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल करते हुए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद प्रेमिका का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ पाया गया।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय गोडसन विलियम के रूप में हुई है, जो बीए का छात्र था। वह अपनी मां और दो विवाहित बहनों के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार, उसका बाबूपुरवा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था।
मानसिक रूप से परेशान चल रहा था युवक
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले युवती की सगाई किसी अन्य युवक से हो गई थी, जिसके बाद से गोडसन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार को जब उसकी मां घर लौटीं, तो उन्होंने बेटे का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। घटनास्थल पर अलमारी में रखा मोबाइल फोन चालू अवस्था में मिला, जिसमें वीडियो कॉल चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि सगाई के बाद भी युवती गोडसन के संपर्क में थी। सूचना पर पहुंची किदवई नगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

