Top
Begin typing your search above and press return to search.

Kanpur News: चाइनीज मांझे की चपेट में आया सेल्‍समैन, सिर पर लगे 15 टांके

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध के निर्देश दिए जाने के बावजूद शहर में इसकी खुलेआम बिक्री जारी है और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Kanpur News: चाइनीज मांझे की चपेट में आया सेल्‍समैन, सिर पर लगे 15 टांके
X

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध के निर्देश दिए जाने के बावजूद शहर में इसकी खुलेआम बिक्री जारी है। प्रतिबंध के बाद भी बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे मांझे के कारण लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभियान चलाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर असर नजर नहीं आ रहा।

मांझे की चपेट में आते ही बाइक समेत गिरा सेल्‍समैन

ताजा मामला रेलबाजार थाना क्षेत्र के फेथफुलगंज पुल का है। खपरा मोहाल कैंट निवासी सुरेश विश्‍वकर्मा, जो पोखरपुरवा स्थित एक कंपनी में सेल्समैन हैं, मंगलवार शाम बाइक से दफ्तर से घर लौट रहे थे। फेथफुलगंज पुल पर पहुंचते ही वह अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत गिर पड़े।

हादसे में सुरेश के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें 15 टांके लगाने पड़े। उनका इलाज केपीएम अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि हेलमेट और जैकेट पहनने के बावजूद वह मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फेथफुलगंज चौकी में शिकायत करने पर ड्यूटी पर मौजूद एक सिपाही ने यह कहकर मामला टाल दिया कि प्राथमिकी किसके खिलाफ दर्ज की जाए। हालांकि, थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire