Top
Begin typing your search above and press return to search.

Kanpur News: कानपुर में बनेगा सरदार वल्लभभाई पटेल इंप्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि कानपुर में इसके लिए उपयुक्त भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। इस परियोजना के लिए 575 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Kanpur News: कानपुर में बनेगा सरदार वल्लभभाई पटेल इंप्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन
X

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। कानपुर में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में सरदार वल्लभभाई पटेल इंप्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन स्थापित करने की घोषणा की है। इस परियोजना के लिए 575 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ऐसे जोन प्रदेश के सभी 75 जिलों में विकसित किए जाने प्रस्तावित हैं। कानपुर में इसके लिए उपयुक्त भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि उद्योगों को सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में विशेष जोन विकसित होगा

जानकारी के मुताबिक, शहर से 20 किलोमीटर के दायरे में लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में यह विशेष जोन विकसित किया जाएगा। यहां फ्लैटेड फैक्टरी के साथ उद्योग विभाग, लीड बैंक, जिला उद्योग केंद्र, जिला रोजगार कार्यालय, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप सहायक प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रकोष्ठ समेत उद्योग एवं रोजगार से जुड़े सभी प्रमुख कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे।

इस पहल का उद्देश्य उद्यम स्थापना से लेकर रोजगार उपलब्ध कराने तक की पूरी प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाना है। युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

रोजगारपरक निर्माण इकाइयों की स्‍थापना

इसके अलावा शेष भूमि पर रोजगारपरक निर्माण इकाइयों और सर्विस यूनिट्स की स्थापना कराई जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि चिह्नित की जाएगी। जोन में फ्लैटेड फैक्टरी के साथ मोटर ड्राइविंग ट्रैक और एआई सहित अन्य शॉर्ट टर्म कोर्स के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मुख्यमंत्री की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि ऐसे औद्योगिक जोन शहर की 20 किलोमीटर की परिधि के भीतर ही विकसित किए जाएं।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire