Top
Begin typing your search above and press return to search.

Crime News: कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल कोलकाता से गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। वह विदेश भागने की तैयारी में था। उसके गिरोह से अब तक 1.19 लाख से अधिक कफ सीरप की शीशियां, चार ट्रक, और 20 लाख रुपये नकदी बरामद हो चुकी है।

Crime News: कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल कोलकाता से गिरफ्तार
X
भोला प्रसाद जायसवाल गिरफ्तार।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की पुलिस टीम ने कोलकाता से कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड वाराणसी जिले के आदमपुर प्रहलाद घाट स्थित कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद जायसवाल पुत्र रामदयाल को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। वह विदेश भागने की तैयारी में था।

कोर्ट से मंजूरी के बाद आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया जाएगा

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। कोर्ट से मंजूरी के बाद आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को यहां बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को जनपद सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से कुल 1,19,675 कफ सीरप की शीशियां बरामद की गई थीं।

कफ सीरप तथा 20 लाख रुपये फंडिंग की नकदी बरामद की थी

इसके अतिरिक्त, आरोपित बृज मोहन व शिवहरि की सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस ने गाजियाबाद में संयुक्त कार्यवाही कर चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप तथा 20 लाख रुपये फंडिंग की नकदी बरामद की थी। जांच से स्पष्ट हुआ कि भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची झारखंड के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सीरप की नकली बिलिंग कर विभिन्न जनपदों में अवैध वितरण किया जा रहा था।

सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का खुलासा हुआ

एसआईटी जांच में जनपद भदोही, चंदौली, वाराणसी व सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का खुलासा हुआ। जिनमें से अधिकांश फर्में धरातल पर अस्तित्वहीन पाई गईं। इस मामले में संलिप्त खातों को फ्रीज कराया गया है। एसपी ने बताया की इस मामले में 29 नवंबर 2025 को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य की ओर से थाना रॉबर्ट्सगंज पर एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

7,53,000 शीशियां फेंसाड्रिल सीरप अवैध रूप से काले बाजार में खपाई

इस केस से उल्लेखित है कि ग्राम बरकरा की फर्जी फर्म मां कृपा मेडिकल एवं मेसर्स शिवक्षा प्रा. लिमिटेड की ओर 1 अप्रैल 2024 से 23 अगस्त 2025 तक 7,53,000 शीशियां फेंसाड्रिल सीरप अवैध रूप से काले बाजार में खपाई गईं। उक्त संगीन आरोपों के आधार पर सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम ने भोला प्रसाद जायसवाल की गिरफ्तारी की गई है। आरोपित भोला प्रसाद चंदौली, जौनपुर व गाजीपुर जनपद से वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़ें: Crime News : डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:बेकाबू ट्रैक्टर अलाव ताप रहीं ननद-भाभी पर चढ़ा, मौत

यह भी पढ़ें: UP News: 'Ease of Doing Business'के सहारे यूपी की शक्‍ल बदल रही योगी सरकार


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire