Top
Begin typing your search above and press return to search.

Good news: होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में तेजी, नियमों में होगा संशोधन, जानिये क्या

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में होमगार्ड संगठन को मजबूत बनाने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समयानुकूल नियमों में संशोधन कर अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की जाए और चयन में लिखित परीक्षा अनिवार्य हो।

Good news: होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में तेजी, नियमों में होगा संशोधन, जानिये क्या
X
यूपी होमगार्ड में होगी भर्ती।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में होमगार्ड संगठन को सशक्त बनाने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम ने कहा कि समय और परिस्थितियों की मांग के अनुसार होमगार्ड एनरोलमेंट नियमों में बदलाव किया जाएगा।बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की मदद से एक नया बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए प्रावधानों से युवाओं को अधिक अवसर मिलेगा और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

आने वाले दस वर्षों में करीब 38 हजार स्वयंसेवक रिटायर हो जाएंगे

बैठक के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में 1,18,348 स्वीकृत पदों के मुकाबले 71,155 होमगार्ड कार्यरत हैं। आने वाले दस वर्षों में करीब 38 हजार स्वयंसेवक रिटायर हो जाएंगे। इसके अलावा वर्तमान बल में 51 प्रतिशत से अधिक स्वयंसेवक 50 वर्ष से ऊपर की आयु के हैं।सीएम ने सुझाव दिया कि भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की जाए तथा चयन में लिखित परीक्षा को अनिवार्य बनाया जाए। साथ ही पात्रता मानकों और परीक्षण प्रणाली को आधुनिक समय के अनुरूप सुधारने पर बल दिया।

होमगार्ड मित्र" मोबाइल एप से कार्यप्रणाली और अधिक सरल व पारदर्शी बनी

उन्होंने कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवक कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आपदा नियंत्रण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। रिक्त पदों की भर्ती से संगठन और अधिक प्रशिक्षित, सक्षम और प्रभावी होगा।बैठक में यह भी बताया गया कि ड्यूटी आवंटन, भत्ता भुगतान, अनुग्रह राशि और पेंशन की व्यवस्था अब पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी है। होमगार्ड मित्र मोबाइल एप से कार्यप्रणाली और अधिक सरल व पारदर्शी बनी है। साथ ही, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान और 12 मंडलीय प्रशिक्षण केंद्रों में प्रतिवर्ष 15 हजार से अधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने की क्षमता मौजूद है।

UPPCL : मध्यांचल निदेशक वाणिज्य का कार्यकाल फिर बढ़ा, बिल नहीं देने पर पांच बिलिंग एजेंसियों को चेतावनी

शहर में बढ़ेगी हरियाली : कुकरैल नदी के किनारे 24 एकड़ में 'उर्मिला वन' होगा विकसित, मियावॉकी पद्धति से लगेंगे पौधे

Crime News : पड़ोसी की बेटी को बदनाम करने के लिए नाबालिग ने बनाई फर्जी इंस्टा आईडी, 12 लड़कियों की तस्वीरों पर अश्लील कमेंट कर मचाया हड़कंप

UP News : अखिलेश का तंज, भाजपा सरकार के पास बेरोजगारी का समाधान नहीं


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire