Top
Begin typing your search above and press return to search.

साइबर अपराध करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार, 4.49 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करते थे ठगी

बस्ती पुलिस ने मेवात कनेक्शन वाले एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी सरकारी योजनाओं, इन्वेस्टमेंट और फ्री बैंक अकाउंट का झांसा देकर लोगों से ‘म्यूल अकाउंट’ बनवाते थे।

साइबर अपराध करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार, 4.49 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करते थे ठगी
X
साइबर ठगी गैंग का खुलासा डीआईजी संजीव त्यागी।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बस्ती पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली, लालगंज थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मेवात नेटवर्क से जुड़े इस गिरोह को दबोचा। यह गैंग सरकारी योजनाओं, इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग और फ्री बैंक अकाउंट खोलने का लालच देकर लोगों से बैंक डिटेल लेकर 'म्यूल अकाउंट' तैयार करता था, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर साइबर ठगी में किया जाता था।

कुल 4 करोड़ 49 लाख 61 हजार रुपये की ठगी की पुष्टि

डीआईजी संजीव त्यागी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लालगंज निवासी सुजीत चौधरी, निपेन्द्र चौधरी और रामनाथ चौहान शामिल हैं। इसके अलावा कोतवाली व हरैया क्षेत्र के मामलों में अश्विनी पाठक, निखिल त्रिपाठी और प्रशांत मिश्रा को पकड़ा गया। टीम ने तीन अभियुक्तों को मथौली छठ पोखरे के पास सुबह 8:10 बजे, जबकि बाकी तीन को रोडवेज बस स्टैंड बस्ती से सुबह 9 बजे हिरासत में लिया।जांच में सामने आया कि ये आरोपी अब तक 38 बैंक खातों का दुरुपयोग कर चुके हैं, जिन पर विभिन्न राज्यों से 74 से अधिक साइबर ठगी के केस दर्ज हैं। कुल 4 करोड़ 49 लाख 61 हजार रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। आरोपी मेवात के साइबर ऑपरेटर्स के साथ मिलकर इन खातों के जरिए देशभर से ठगी गई रकम बस्ती में प्राप्त करते थे और फिर उसे आगे ट्रांसफर कर देते थे।

गिरोह का तरीका बेहद चालाकी भरा

टीमें बताती हैं कि आरोपी गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं, फ्री बैंक अकाउंट और ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देते थे। खाता खुलते ही वे पीड़ितों से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम अपने पास रख लेते थे। विरोध करने पर धमकाते भी थे।संयुक्त कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी, लालगंज प्रभारी संजय कुमार, साइबर थाना प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी और साइबर सेल प्रभारी शेषनाथ गौड़ की टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 650 रुपये नकद और एक बैंक पासबुक बरामद की है।पुलिस अब मेवात कनेक्शन की तकनीकी जांच में जुटी है और फरार साथियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: Crime News : डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:बेकाबू ट्रैक्टर अलाव ताप रहीं ननद-भाभी पर चढ़ा, मौत

यह भी पढ़ें: UP News: 'Ease of Doing Business'के सहारे यूपी की शक्‍ल बदल रही योगी सरकार


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire