Top
Begin typing your search above and press return to search.

Crime News : डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ गोरखपुर ने लखनऊ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 सक्रिय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 550 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये), एक एर्टिगा कार, 4 मोबाइल और नकदी बरामद की गई।

Crime News : डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
X
तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। गोरखपुर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने विभूतिखंड पुलिस के सहयोग से राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र स्थित शहीद पथ के पास रविवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी अर्टिगा कार से साढ़े पांच सौ ग्राम हेरोइन, चार मोबाइल फोन व 8900 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

विभूतिखंड से तीनों तस्करों को एएनटीएफ ने दबोचा

एंटी नारकोटिक्स के अपर पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निरीक्षक रमेश राम की टीम और विभूतिखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर शहीद पथ से कुछ दूरी पर अर्टिगा कार में रखकर मादक पदार्थ (हेरोइन ) लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहे तीन तस्करों बाराबंकी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित उस्मा टिकरा गांव निवासी अनस पुत्र इरशाद, उपरोक्त निवासी नासिर अली पुत्र आबिद व गोसाईगंज क्षेत्र स्थित तिकनिया मऊ गांव निवासी मोहम्मद अर्सलान को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

गांव टिकरा एक बार फिर सुर्खियों में

वहीं मादक पदार्थ की तस्करी करने में गांव टिकरा फिलहाल काफी दिनों से चर्चा में है रहता चला आ रहा है। गौर करें तो पिछले कुछ दशकों से लेकर आज तक बड़े-बड़े तस्करों को पकड़ कर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा, लेकिन यह गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। तीन तस्करों की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर टिकरा सुर्खियों में है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निरीक्षक रमेश राम के मुताबिक इनके पास से साढ़े पांच सौ ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ पचास लाख रुपए बताई जा रही है।पुलिस इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभूतिखंड थाने में दाखिल किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें : UP Politics: जनेश्‍वर मिश्र पार्क में होंगी शादियां-इवेंट, भड़के अखिलेश ने लखनऊ वालों को चेताया

यह भी पढ़ें : जनता दर्शन : सीएम योगी बोले, गरीब की जमीन पर दबंग या माफिया का कब्जा बर्दाश्त नहीं करेंगे

यह भी पढ़ें : UP Politics: अनिल राजभर ने अखिलेश से पूछा, जनेश्‍वर मिश्र पार्क में इवेंट करवाने का प्रावधान सबसे पहले किसने किया?


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire