Top
Begin typing your search above and press return to search.

Today's event in Lucknow: जानें लखनऊ में आज के खास कार्यक्रम

लखनऊ में आज 18 मार्च को ऐसे बहुत से कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका हिस्‍सा बनकर हमें और आपको खुशी मिल सकती है। आइए जानते हैं कुछ खास कार्यक्रमों के बारे में-

Todays event in Lucknow: जानें लखनऊ में आज के खास कार्यक्रम
X

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। तहजीब, संस्कृति और परंपराओं के शहर वाले हमारे लखनऊ शहर में आज यानी 18 मार्च को भी ऐसे बहुत से कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका हिस्‍सा बनकर हमें और आपको खुशी मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास कार्यक्रमों के बारे में-

प्रमुख कार्यक्रम

जॉब फेयर : उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में, सुबह 9 बजे से।

होली मिलन : भारत विकास परिषद, समर्पण शाखा जानकीपुरम की स्मारिका समर्पण ज्योति का विमोचन एवं होली मिलन समारोह, अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में, सुबह 9.30 बजे।

गौरेया संरक्षण : दि चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गौरेया संरक्षण कार्यक्रम, लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में, सुबह 11 बजे।

पैनल चर्चा : संगीत नाटक अकादमी दिल्ली और भारतखंडे सांस्कृतिक विश्वविद्यालय के सहयोग से भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र मानवता की सांस्कृतिक धरोहर पर पैनल चर्चा, कैसरबाग के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में, सुबह 11 बजे।

प्रदर्शनी : महिला उद्यमियों के जरिये निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री, कानपुर रोड स्थित कटिबगिया के पास होटल आराध्या में, सुबह 11 बजे।

पैदल मार्च : लविवि के छात्रों की ओर से यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को लागू करने व रोहित एक्ट की मांग को लेकर पैदल मार्च, विवि के गेट नंबर 3 से डीएम कार्यालय तक, दोपहर 1 बजे।

सम्मान समारोह : वुमन शाइन चैंबर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप की ओर से प्रेरणादायक महिला नेताओं व उद्यमियों का सम्मान समारोह, गोमतीनगर के हिल्टन गार्डन इन में, दोपहर 3 बजे।

नाटक : उप्र संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था की ओर नाटक 'अधुना अलम् अतिभाषणेन् भो:' का मंचन, गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में, शाम 6.30 बजे।

दीपोत्सव : चैत्र नवरात्र एवं सनातन नववर्ष की पूर्व संध्या पर 7001 दीपोत्सव, चौक के आनंदी माता मंदिर परिसर में, शाम 6 बजे।

दीपयज्ञ : भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति की ओर से भारतीय नववर्ष एवं मां गायत्री दीपयज्ञ, निरालानगर स्थित आठ नंबर चौराहे के पास सरस्वती कुंज में, शाम 7.30 बजे।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire