Top
Begin typing your search above and press return to search.

बेकाबू ट्रैक्टर अलाव ताप रहीं ननद-भाभी पर चढ़ा, मौत

बांदा के बबेरू क्षेत्र में रविवार सुबह अलाव ताप रहीं ननद-भाभी पर अचानक बेकाबू ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही अनियंत्रित होकर आगे बढ़ा और महिलाओं को कुचल दिया।

बेकाबू ट्रैक्टर अलाव ताप रहीं ननद-भाभी पर चढ़ा, मौत
X
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरइया पुरवा में रविवार सुबह अलाव ताप रही दो महिलाओं के ऊपर बेकाबू ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में दाेनाें की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी थीं। घटना में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

घर के पास ताप रही थी अलावा

क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि अमरइया पुरवा निवासी पार्वती (45) और परसौली निवासी उनकी भाभी बिट्टी देवी (60) पत्नी भूपत घर के पास अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान गांव के ही देव कुमार ट्रैक्टर स्टार्ट कर उसे आगे बढ़ा रहा था कि अचानक वाहन की रफ्तार तेज हो गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अलाव के पास बैठी दोनों महिलाओं पर चढ़ गया। हादसे में दोनों महिलाएं और चालक देव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान पार्वती ने दम तोड़ दिया, जबकि बिट्टी देवी को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

घायल ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर

उधर, घायल ट्रैक्टर चालक देव कुमार का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जिसकी हालत भी चिंताजनक है।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होते ही तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया, जिससे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। दो महिलाओं की मौत हो चुकी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : UP Politics: जनेश्‍वर मिश्र पार्क में होंगी शादियां-इवेंट, भड़के अखिलेश ने लखनऊ वालों को चेताया

यह भी पढ़ें : जनता दर्शन : सीएम योगी बोले, गरीब की जमीन पर दबंग या माफिया का कब्जा बर्दाश्त नहीं करेंगे

यह भी पढ़ें : UP Politics: अनिल राजभर ने अखिलेश से पूछा, जनेश्‍वर मिश्र पार्क में इवेंट करवाने का प्रावधान सबसे पहले किसने किया?


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire